facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नए साल से पहले कार कंपनियों ने दिया झटका! अगले साल से महंगी हो जाएंगी गाड़ियां

Advertisement

कंपनियों ने वाहनों की कीमतों में वृद्धि लिए महंगाई और उपकरणों की बढ़ी हुई कीमतों से लागत दबाव सहित विभिन्न कारणों का हवाला दिया है।

Last Updated- November 27, 2023 | 9:09 PM IST
Maruti Suzuki

वाहन विनिर्माता कंपनियों मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और ऑडी इंडिया ने सोमवार को अगले साल की शुरूआत से यात्री वाहनों के दाम बढ़ाने की योजना की घोषणा की है। कंपनियों ने इसके लिए मुद्रास्फीति और उपकरणों की बढ़ी हुई कीमतों से लागत दबाव सहित विभिन्न कारणों का हवाला दिया है।

इसके अलावा, टाटा मोटर्स और मर्सिडीज बेंज इंडिया भी जनवरी से अपने मॉडलों की कीमतें बढ़ाने पर विचार कर रही हैं। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) कम कीमत की छोटी कार ऑल्टो से लेकर मल्टी-यूटिलिटी वाहन इनविक्टो तक वाहनों की एक श्रृंखला बेचती है। इनकी कीमत 3.54 लाख रुपये से 28.42 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

कंपनी ने सोमवार को कहा कि मूल्य वृद्धि विभिन्न मॉडलों के लिए अलग-अलग होगी। एमएसआई के वरिष्ठ कार्यपालक अधिकारी (विपणन एवं बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा कि कुछ मॉडलों में ‘बड़ी’ मूल्य वृद्धि होगी।

उन्होंने कहा, “चारों ओर मुद्रास्फीति का दबाव है। वस्तुओं के दाम में उतदा-चढ़ाव भी है। यही कारण है कि हमने जनवरी में कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है।”

एमएसआई ने इससे पहले इसी साल अप्रैल में वाहन की कीमतों में 0.8 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। इससे पिछले वित्त वर्ष में कीमत में कुल 2.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के वाहन खंड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नलिनीकांत गोलागुंटा ने कहा कि इसमें मुद्रास्फीति और जिंस कीमतों के दृष्टिकोण के आधार पर ‘हमारी जनवरी 2024 से प्रभावी रूप से अपने वाहन उत्पादों के लिए मूल्य वृद्धि करने की योजना है।’’

उन्होंने एक बयान में कहा कि इस संबंध में विस्तृत घोषणा समय आने पर की जाएगी। इस बीच, टाटा मोटर्स ने कहा कि वह जनवरी, 2024 में अपने यात्री और इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतें बढ़ाने पर विचार कर रही है।

टाटा मोटर्स के वाहनों में हैचबैक कार टियागो से लेकर एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) सफारी तक शामिल हैं। इनकी कीमत 5.6 लाख रुपये से लेकर 25.94 लाख के बीच है। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया कि वाहनों के दाम में कितनी वृद्धि की जाएगी।

टाटा मोटर्स के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम अगले साल जनवरी से अपने यात्री और इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतें बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। किन वाहनों के दाम कितने बढ़ेंगे, इसकी घोषणा अगले कुछ सप्ताह में की जाएगी।”

सोमवार को ही लग्जरी कार बनाने वाली जर्मनी की कंपनी ऑडी ने कच्चे माल की मांग और परिचालन लागत बढ़ने का हवाला देते हुए अगले साल जनवरी से भारत में अपने वाहनों की कीमतें दो प्रतिशत तक बढ़ाने की घोषणा की है।

ऑडी इंडिया क्यू3 एसयूवी से लेकर स्पोर्ट्स कार आरएसक्यू8 तक कई वाहन बेचती है, जिनकी कीमत 42.77 लाख रुपये से 2.22 करोड़ रुपये के बीच है। मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने भी कहा कि वह भी जनवरी से कीमतों में बढ़ोतरी पर विचार कर रही है।

Advertisement
First Published - November 27, 2023 | 9:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement