facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कार लीजिंग कंपनी Avyens बेड़े का 8 से 10 प्रतिशत तक करेगी विस्तार

Advertisement

Ayvens Expansion: बेड़े में विस्तार की योजना से मौजूदगी बढ़ाएगी Avyens

Last Updated- March 08, 2024 | 10:19 PM IST
new car launch

एएलडी ऑटोमोटिव और लीजप्लान के विलय के बाद बनी कंपनी एवेंस ने भारतीय कार लीजिंग बाजार में अग्रणी कंपनी के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। फिलहाल 50 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सेदारी रखने वाली यह कंपनी निरंतर विकास के प्रति आश्वस्त है और इस साल के दौरान अपने बेड़े के आकार में आठ से 10 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान लगा रही है।

भारतीय कार लीजिंग बाजार में लगभग 90,000 वाहन शामिल हैं। एवेंस का यह अनुमान कार लीजिंग की बढ़ते रुझान के अनुरूप है क्योंकि कारोबार आवागमन के ज्यादा लचीले और किफायती समाधान चाहते हैं। एवेंस विभिन्न उद्यमों की जरूरतों को पूरा करने के लिए अनुकूल लीजिंग पैकेज की पेशकश करते हुए कॉरपोरेट श्रेणी को सेवाएं देती है।

भारत में एवेंस के कंट्री मैनेजिंग डायरेक्टर और एशिया में सब-रीजनल डायरेक्टर शुभजित करमाकर ने कहा ‘इस साल हम उम्मीद कर रहे हैं कि हमारा बेड़ा करीब आठ से 10 प्रतिशत तक बढ़ेगा। हमें उम्मीद है कि साल के आखिर तक हम लगभग 46,000 कारों के बेड़े का प्रबंधन करेंगे। हालांकि हमारा प्राथमिक उद्देश्य अपनी मौजूदा बाजार हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से अधिक तक बनाए रखना है, लेकिन फिलहाल इसे आक्रामक रूप से बढ़ाने की हमारी कोई योजना नहीं है।

हमारे नए ब्रांड की शुरूआत न केवल बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने पर बल्कि वैश्विक स्तर पर अग्रणी टिकाऊ आवागमन सेवा प्रदाता बनने पर ध्यान केंद्रित करने की हमारी व्यापक रणनीति के अनुरूप है। हमारी लक्ष्य वृद्धि दर सालाना आठ से नौ प्रतिशत स्तर पर स्थिर बनी हुई है। यह वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ी टिकाऊ आवागमन कंपनी के रूप में विकसित होने की हमारी प्रतिबद्धता पर जोर देती है।’ एयवेंस के पास फिलहाल भारत में 44,000 वाहनों का बेड़ा है। कंपनी की देश के 280 प्रमुख शहरों में उपस्थिति है।

Advertisement
First Published - March 8, 2024 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement