facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Car Sales : फरवरी में वाहनों की कुल बिक्री 16 प्रतिशत के उछाल के साथ 17 लाख इकाई के पार

Advertisement
Last Updated- March 06, 2023 | 9:19 PM IST
N

यात्री वाहनों और दोपहिया वाहनों की मजबूत बिक्री के चलते फरवरी में देश में वाहनों की कुल खुदरा बिक्री में सालाना आधार पर 16 प्रतिशत का उछाल आया। वाहन डीलरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

फरवरी, 2023 में विभिन्न श्रेणियों में वाहनों का कुल रेजिस्ट्रेशन सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़कर 17,75,424 इकाई पर पहुंच गया। फरवरी, 2022 में वाहन बिक्री का आंकड़ा 15,31,196 इकाई रहा था।

बीते माह यात्री वाहनों की रिटेल बिक्री 11 प्रतिशत बढ़कर 2,87,182 इकाई पर पहुंच गई। एक साल पहले समान अवधि में यह 2,58,736 इकाई थी।

इसी तरह, दोपहिया वाहनों का रेजिस्ट्रेशन पिछले महीने 15 प्रतिशत बढ़कर 12,67,233 इकाई हो गया, जबकि फरवरी, 2022 में यह आंकड़ा 11,04,309 इकाई रहा था।

वाणिज्यिक वाहनों की कुल खुदरा बिक्री फरवरी में 17 प्रतिशत बढ़कर 79,027 इकाई हो गई, जबकि पिछले वर्ष समान महीने में यह आंकड़ा 67,391 इकाई था। फरवरी 2020 की तुलना में यह दस फीसदी कम है।

समीक्षाधीन अवधि में तिपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री 81 प्रतिशत बढ़कर 72,994 इकाई पर पहुंच गई। फरवरी, 2022 में यह 40,224 इकाई रही थी। इसी तरह ट्रैक्टर बिक्री पिछले महीने सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 68,988 इकाई हो गई।

फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने एक बयान में कहा, ‘‘नए मॉडल बाजार में आने, आपूर्ति में लगातार सुधार होने और विवाह का मौसम होने से बिक्री की रफ्तार बनी हुई है।’’

उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहन श्रेणी में पंजीकरण में सालाना आधार पर 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है लेकिन फरवरी 2020 की तुलना में यह आंकड़ा 14 प्रतिशत कम है। कारोबारी परिदृश्य पर सिंघानिया ने कहा कि कई त्योहार आने वाले हैं जिससे बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - March 6, 2023 | 11:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement