facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अदाणी पोर्ट्स की कार्गो गतिविधियां 2022-23 में नौ प्रतिशत बढ़ीं

Advertisement
Last Updated- April 05, 2023 | 5:09 PM IST
Adani Ports orders eight harbor tugs from Cochin Shipyard, deal value Rs 450 crore अदाणी पोर्ट्स ने कोचीन शिपयार्ड को आठ हार्बर टग का ऑर्डर दिया, सौदा की रकम 450 करोड़ रुपये

अदाणी समूह की कंपनी अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) के परिचालन वाले नौ बंदरगाहों पर माल चढ़ाने और उतारने (कार्गो) की गतिविधियां 31 मार्च को समाप्त बीते वित्त वर्ष के दौरान नौ प्रतिशत बढ़ी हैं।

एपीएसईजेड ने बुधवार को बयान में कहा कि मार्च में कंपनी ने करीब 3.2 करोड़ टन माल चढ़ाया और उतारा गया, जो सालाना आधार पर 9.5 प्रतिशत अधिक है। जुलाई, 2022 के बाद से यह पहली बार है जब यह आंकड़ा तीन करोड़ टन के पार पहुंचा है।

कंपनी ने कहा, ‘‘अप्रैल, 2022 से मार्च, 2023 के बीच एपीएसईजेड ने 33.9 करोड़ टन कार्गो का रखरखाव किया, जो सालाना आधार पर नौ प्रतिशत अधिक होने के साथ ही इसका सर्वाधिक आंकड़ा है।’’

एपीएसईजेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी करण अडाणी ने कहा, ‘‘कार्गो में बढ़ोतरी ग्राहकों के हमारे प्रति भरोसे को दर्शाती है। कंपनी का गुजरात स्थित मुंद्रा बंदरगाह सभी करीबी प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़कर कार्गो की संख्या के मामले में देश का सबसे बड़ा बंदरगाह बना हुआ है।’’

Advertisement
First Published - April 5, 2023 | 5:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement