facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SpiceJet में 7.5 प्रतिशत हिस्सेदारी लेगी Carlyle Aviation Partners

Advertisement

इस लेनदेन के बाद कार्लाइल एविएशन पार्टनर्स के पास स्पाइसजेट की 7.5 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी होगी।

Last Updated- February 27, 2023 | 2:44 PM IST
SpiceJet

किफायती सेवाएं देने वाली एयरलाइन स्पाइसजेट (SpiceJet) ने पट्टे पर विमान देने वाली कंपनी कार्लाइल एविएशन पार्टनर्स (Carlyle Aviation Partners) के बकाया 10 करोड़ डॉलर को इक्विटी शेयरों और अनिवार्य परिवर्तनीय डिबेंचर (सीसीडी) में पुनगर्ठित किया है।

कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि उसके निदेशक मंडल की बैठक में कार्लाइल एविएशन पार्टनर्स को 2.95 करोड़ डॉलर (244.28 करोड़ रुपये) मूल्य के शेयर 48 रुपये प्रति शेयर या सेबी द्वारा तय भाव, जो भी ऊंचा है, पर जारी करने की मंजूरी दी है। इस लेनदेन के बाद कार्लाइल एविएशन पार्टनर्स के पास स्पाइसजेट की 7.5 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी होगी।

कार्लाइल एविएशन पार्टनर्स कार्लाइल के 143 अरब डॉलर के वैश्विक ऋण मंच की वाणिज्यिक विमानन निवेश एवं सेवा इकाई है।

कंपनी ने कहा कि कार्लाइल एविएशन पार्टनर्स द्वारा हमारे यात्री और कार्गो कारोबार में हिस्सेदारी के अधिग्रहण से स्पाइसजेट और स्पाइसएक्सप्रेस की व्यापक क्षमताओं का पता चलता है।

स्पाइसजेट के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा, ‘‘कार्लाइल की हमारे साथ भागीदारी से हमारा कारोबार बढ़ेगा। यह हमारे लिए बदलाव और अवसरों का मौका है।’’

Advertisement
First Published - February 27, 2023 | 2:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement