facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Cars24 करेगी 500 से अधिक नई भर्तियां

Advertisement
Last Updated- January 28, 2023 | 12:10 AM IST
Cars24 opens its first engineering R&D center in Bengaluru
Creative Commons license

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म कार्स24 अगले तीन महीनों में 500 से अधिक कर्मचारियों को नियुक्त करने की योजना बना रही है। कंपनी पुरानी कारों की खरीद और बिक्री के लिए ई-प्लेटफॉर्म की सुविधा प्रदान करती है।

कंपनी सभी क्षेत्रों, यानी तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्रों, के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति करेगी। यह तकनीकी, उत्पाद, डेटा साइंसेज, इजीनियरिंग, व्यापार, ग्राहक सुविधा, मानव संसाधन, वित्त, मार्केटिंग और बिक्री जैसे सभी क्षेत्रों में नई भर्तियां करने की योजना बना रही है। कार्स24 में नई भर्तियां कंपनी के विस्तार और संचालन में वृद्धि को लेकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कार्स24 के सीईओ और संस्थापक विक्रम चोपड़ा ने कहा कि कंपनी को कई भूमिकाओं के लिए अधिक कौशल और प्रतिभा वाले कर्मचारियों की तलाश है, जिनका दृष्टिकण कंपनी से मेल खाता हो और वे कार्स24 को आगे ले जाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

कंपनी ने आगे कहा कि इसने 2022 में 24 और शहरों में अपना विस्तार कर लिया है। फर्म ने हाल ही में कहा था कि महामारी के कारण भारत में पुरानी कारों को खरीदने का चलन बढ़ गया है ऐसे में कंपनी का लक्ष्य अगले कुछ वर्षों में 1,000 शहरों तक अपनी पहुंच सुनिश्चित करना है। सॉप्ट-बैंक समर्थित इस फर्म की योजना छोटे कस्बों और शहरों में अपनी सेवा में विस्तार करना है क्योंकि यह इन क्षेत्रों में पुराने वाहनों की मांग में बढ़ोतरी देख रही है।

यह भी पढ़ें: Bajaj Finance Q3 Results: शुद्ध लाभ 40 प्रतिशत बढ़ा

कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए) को दी गई हाल की सूचना में कंपनी ने कहा था कि महामारी के बावजूद इसने 2022 में अपने राजस्व को दोगुना कर दिया है। कंपनी का राजस्व 2022 में भारत में व्यापार के लिए 600,8 करोड़ रुपये है जो 2021 में 2,776 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - January 28, 2023 | 12:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement