facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ केस दर्ज, Sprite के विज्ञापन से बंगाली समुदाय को ‘आहत’ करने का आरोप

Advertisement
Last Updated- April 26, 2023 | 10:14 PM IST
Case filed against Nawazuddin Siddiqui for 'hurting' the Bengali community with Sprite's ad

बंगाली समुदाय की कथित रूप से ‘भावनाओं को आहत’ करने के आरोप में अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) और कोका कोला (Coca-Cola) के भारतीय डिवीजन के CEO के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अभिनेता ने Sprite के विज्ञापन में अभिनय किया था जिसे मूल रूप से हिंदी में शूट किया गया था। हालांकि विज्ञापन के हिंदी संस्करण पर कोई आपत्ति नहीं जताई गई है, लेकिन कोलकाता के एक वकील ने बंगाली संस्करण की एक लाइन पर आपत्ति जताई है।

विज्ञापन कोल्ड ड्रिंक ब्रांड के नए कैंपेन का हिस्सा है। इस कैंपेन के जरिए ड्रिंक के नए फीचर को प्रमोट किया गया है। जिसमें ग्राहक QR कोड को स्कैन करके जोक सुन सकते हैं।

LiveMint में छपी खबर के मुताबिक, कलकत्ता हाईकोर्ट के वकील दिबयान बनर्जी ने शिकायत दर्ज की है। दिबयान ने अदालत को बताया, “कोका-कोला के प्रोडक्ट स्प्राइट का मुख्य विज्ञापन हिंदी में था। और हमें इससे कोई समस्या नहीं है। हमें केवल विभिन्न टीवी चैनलों और वेबसाइटों पर चल रहे विज्ञापन की बंगाली डबिंग से समस्या है। अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी एक चुटकुले पर हंस रहे हैं, जिसमें कहा गया है, ‘शोजा अंगुले घी न उठले, बंगाली खली पेटे घूमिए पोरे’। हिंदी में इसका मतलब होता है कि बंगालियों को अगर आसानी से कुछ नहीं मिलता है तो वे भूखे ही सो जाते हैं। और हमें लगता है कि इससे बंगाली समुदाय की भावनाएं आहत होती हैं। हम चाहते हैं कि भविष्य में इस तरह की ओछी हरकत और नौटंकी को बढ़ावा न दिया जाए।”

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि कंपनी ने शिकायत के बाद नवाज़ुद्दीन वाले विज्ञापन के बंगाली संस्करण को हटा दिया है और स्प्राइट इंडिया द्वारा जारी एक नोट में यह भी कहा है कि “कोल्ड ड्रिंक के हालिया विज्ञापन कैंपेन को लेकर उन्हें खेद हुआ और कंपनी बंगाली भाषा का सम्मान करती है।”

Advertisement
First Published - April 26, 2023 | 10:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement