facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमिताभ बच्चन की फ्लिपकार्ट ऐड से कैट नाराज, ‘भ्रामक’ विज्ञापन के लिए दर्ज की शिकायत

Advertisement

कैट ने इस विज्ञापन को गुमराह करने वाला और देश के छोटे खुदरा दुकानदारों के खिलाफ बताया है।

Last Updated- October 03, 2023 | 8:28 PM IST
Amitabh bachchan Flipkart

व्यापारियों के संगठन कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAT) ने उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के पास आगामी ‘बिग बिलियन डेज’ सेल से संबंधित विज्ञापन को भ्रामक बताते हुए बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और फ्लिपकार्ट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) के पास दर्ज कराई गई शिकायत में कैट ने इस विज्ञापन को गुमराह करने वाला और देश के छोटे खुदरा दुकानदारों के खिलाफ बताया है। व्यापारियों के संगठन ने इस विज्ञापन को वापस लेने की भी मांग की है।

अमिताभ बच्चन पर भी 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाने की मांग

कैट ने कहा है कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की धारा 2 (47) के तहत इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और गुमराह करने वाले विज्ञापन को लेकर फ्लिपकार्ट पर जुर्माना लगाया जाए।

कैट ने अमिताभ बच्चन पर भी 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाने की मांग की है। इस बारे में फ्लिपकार्ट को भेजे गए ई-मेल का जवाब नहीं मिला था। बच्चन से भी टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो सका।

कैट के महासचिव प्रवीन खंडेलवाल ने सीसीपीए में दायर शिकायत में कहा है कि धारा 2(47) के तहत परिभाषा के अनुसार, फ्लिपकार्ट ने अमिताभ बच्चन (एंडोर्सर) के माध्यम से मोबाइल कीमत के बारे में जनता को गुमराह किया है। इस विज्ञापन में कहा गया है कि फ्लिपकार्ट मोबाइल जिस कीमत पर उपलब्ध करा सकती है वह व्यापारी नहीं दे सकता।

बता दें कि फ्लिपकार्ट की ‘बिग बिलियन डेज’ सेल आठ से 15 अक्टूबर तक आयोजित की जानी है।

Advertisement
First Published - October 3, 2023 | 8:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement