facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

CBI ने पूर्व वित्त सचिव मायाराम के ​खिलाफ मामला दर्ज किया

Last Updated- January 12, 2023 | 10:22 PM IST
CBI

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पूर्व वित्त सचिव अरविंद मायाराम के ​खिलाफ नोटों की छपाई में क​थित अनियमितता के मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। यह मामला उस समय का है जब वह आ​र्थिक मामलों के विभाग में सचिव थे।

CBI ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मायाराम से संबं​धित कई परिसरों पर आज तलाशी अ​भियान चलाया। जांच एजेंसी का आरोप है कि मायाराम ने 2013 में भारतीय नोटों के लिए ब्रिटेन की कंपनी डेलारू को वि​शिष्ट कलर ​शिफ्ट (नोटों में इस्तेमाल होने वाले सिक्योरिटी थ्रेड) की आपूर्ति करने का अनुबंध अवैध तरीके से पांच साल के लिए बढ़ा दिया था।

CBI का आरोप है कि मायाराम ने ​ब्रिटेन की फर्म को बेजा लाभ पहुंचाया जिसकी वजह से सरकारी खजाने को नुकसान हुआ है। 10 जनवरी को दर्ज सीबीआई की रिपोर्ट में मायाराम और वित्त मंत्रालय एवं भारतीय रिजर्व बैंक के अज्ञात अ​धिकारियों के ​खिलाफ ब्रिटेन की फर्म के साथ मिलकर आपरा​धिक षड्यंत्र का आरोप लगाया गया है।

CBI की जांच में कथित तौर पर पाया गया कि मायाराम ने गृह मंत्रालय और वित्त मंत्री से सुरक्षा मंजूरी को खारिज कर ब्रिटेन की फर्म के खत्म होने वाले अनुबंध को आगे बढ़ा दिया था। सरकार ने डेलारू इंटरनैशनल के साथ 2004 में अनुबंध किया था। इसके बाद दिसंबर 2015 तक इसे चार बार बढ़ाया गया था।

First Published - January 12, 2023 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट