facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

CCI नए प्रतिस्पर्धा कानून के तहत लेकर आया मसौदा नियम, कंपनियों को मर्जर के लिए लेना होगा परमिशन

Advertisement

प्रतिस्पर्धा (संशोधन) अधिनियम, 2023 में 2000 करोड़ रुपये से अधिक के लेन देन के विलय और अधिग्रहण के लिए सौदे की मूल्यसीमा की अवधारणा पेश की गई है

Last Updated- September 05, 2023 | 11:23 PM IST
CCI

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) नए प्रतिस्पर्धा अधिनियम के तहत मसौदा कानून लेकर आया है। इसके मसौदे में दिग्गज तकनीकी कंपनियों सहित डिजिटल क्षेत्र की कंपनियों के एकीकरण और विलय के वैश्विक सौदे शामिल हैं।

मसौदे में लेन देन के मूल्यांकन के बारे में दिशानिर्देश और भारत में कंपनियों के सतत संचालन का आकलन करने के लिए मानदंड हैं। मसौदे के अनुसार यदि विश्व के 10 फीसदी से अधिक यूजर्स, सदस्य, टर्नओवर या सकल व्यापारिक मूल्य भारत में है तो ऐसी कंपनी का भारत में पर्याप्त कारोबारी संचालन माना जाएगा। ऐसे में विलय के लिए सीसीआई की अनुमति की जरूरत होगी।

प्रतिस्पर्धा (संशोधन) अधिनियम, 2023 में 2000 करोड़ रुपये से अधिक के लेन देन के विलय और अधिग्रहण के लिए सौदे की मूल्यसीमा की अवधारणा पेश की गई है। अभी तक सीसीआई के दायरे से बड़े सौदे बाहर थे। इन सौदों में फेसबुक-मेटा, व्हाट्सऐप और फेसबुक आदि थे।

ट्राईलीगल की साझेदार व नैशनल हेड कंपटीशन निशा कौर ने बताया, ‘मसौदा विलय नियम कुछ व्यवसाय समर्थक राहत देते हैं – चाहे वह अधिग्रहण के लिए स्टैंडस्टिल दायित्वों, विलय की समयसीमा को छोटा करने या विलय की कार्रवाई का किसी भी स्तर पर सुनवाई करने से हो।’

विशेषज्ञों के मुताबिक सौदा की मूल्य की सीमा लागू होने व पर्याप्त संचालन के वर्गीकरण के भारत में लागू होने से सीसीआई पर काम का बोझ बढ़ जाएगा।

लिहाजा सीसीआई को विलय और अधिग्रहण को समयबद्ध तरीके से समुचित ढंग से पूरा करने के लिए तत्काल संसाधनों की जरूरत होगी। सीसीआई ने 25 सितंबर तक साझेदारों से मसौदे पर लिखित सुझाव मांगे हैं। विलय की समयसीमा को 210 दिन से घटाकर 150 दिन किया जा चुका है।

Advertisement
First Published - September 5, 2023 | 10:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement