facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में Apple पर बढ़ा दबाव: ऐप स्टोर पर दबदबे के दुरुपयोग का मामला, अक्टूबर तक मांगा स्पष्टीकरण

Advertisement

सीसीआई ने ऐप स्टोर दबदबे के दुरुपयोग पर अंतिम जांच रिपोर्ट भेजकर ऐपल से अक्टूबर तक जवाब मांगा और 2022-24 के वैश्विक व भारतीय कारोबार का वित्तीय ब्योरा साझा करने को कहा

Last Updated- September 14, 2025 | 9:35 PM IST
Apple
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने ऐप स्टोर बाजार में दबदबे वाली स्थिति के दुरुपयोग के मामले से संबंधित अपनी अंतिम जांच रिपोर्ट पर ऐपल से अक्टूबर के मध्य तक जवाब या आपत्तियां मांगी हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

सीसीआई ने शिकायतकर्ता, गैर-लाभकारी संस्था टुगेदर वी फाइट सोसाइटी से भी जांच रिपोर्ट पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा करने को कहा है। इसके अलावा ऐपल को दंड निर्धारण के लिए साल 2022 से 2024 तक के अपने वैश्विक और भारतीय कारोबार का विस्तृत वित्तीय विवरण भी सीसीआई के साथ साझा करना होगा। सूत्रों के अनुसार सीसीआई ने अगस्त के आखिर में आईफोन विनिर्माता और सूचना देने वालों को पत्र लिखकर जांच रिपोर्ट पर छह सप्ताह के भीतर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा करने के लिए कहा था। ऐपल को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला। पिछले साल प्रतिस्पर्धा रोधी नियामक ने अपनी जांच रिपोर्ट वापस ले ली थी, क्योंकि ऐपल ने शिकायत की थी कि उसके व्यावसायिक रहस्यों का खुलासा विरोधियों को किया गया था।

इसके बाद सीसीआई ने संशोधित जांच रिपोर्ट साझा की थी। सीसीआई की जांच में पाया गया है कि ऐपल ने प्रतिस्पर्धा कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन किया है।

दिसंबर 2021 में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने ऐपल के खिलाफ विस्तृत जांच का आदेश दिया था, क्योंकि प्रथम दृष्टया पाया गया था कि कंपनी ने बाजार पर अपने दबदबे का दुरुपयोग किया है। दिसंबर 2021 में जांच का आदेश देते हुए नियामक ने कहा था कि ऐपल ने प्रथम दृष्टया प्रतिस्पर्धा कानून की धारा 4 के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन किया है, जो बाजार के दबदबे के दुरुपयोग से संबंधित है। इस जांच के लिए संबंधित बाजार को ‘भारत में आईओएस के लिए ऐप स्टोर के बाजार’ के रूप में परिभाषित किया गया था।

दिसंबर 2021 में पारित आदेश में सीसीआई ने पाया था कि ऐपल का ऐप स्टोर ऐप डेवलपर्स के लिए आईओएस उपभोक्ताओं को अपनी ऐप वितरित करने का एकमात्र जरिया है, जो हर आईफोन और आईपैड में पहले से इंस्टॉल होता है।

Advertisement
First Published - September 14, 2025 | 9:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement