facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Asian Paints पर CCI का शिकंजा कसने को तैयार, जांच पर जल्द होगा फैसला

Advertisement

बिड़ला ओपस की शिकायत पर एशियन पेंट्स के खिलाफ दबदबे के दुरुपयोग के आरोपों की जांच पर सीसीआई जल्द फैसला ले सकता है, बाजार में प्रतिस्पर्धा पर नजर।

Last Updated- June 09, 2025 | 10:25 PM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) को अपने सवालों पर बिड़ला ओपस और एशियन पेंट्स दोनों की ही टिप्पणियां मिली हैं। अगले कुछ दिनों में उसके यह फैसला लिए जाने की संभावना है कि क्या एशियन पेंट्स के खिलाफ दबदबे वाली स्थिति के दुरुपयोग के मामले में जांच शुरू की जाए, जिसका आरोप आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी औपृर उसकी उसकी प्रतिस्पर्धी बिड़ला ओपस ने लगाया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

सूत्रों ने कहा कि एकाधिकारी व्यापार विरोधी नियामक को पिछले साल नवंबर में आदित्य बिड़ला समूह के पेंट उद्यम से शिकायत मिली थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि एशियन पेंट्स, जो 53 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ बाजार में सबसे आगे है, प्रतिस्पर्धा विरोधी व्यवहार और रोक-बहिष्कार संबंधी कवायद में शामिल है।

एशियन पेंट्स पर लगाए गए आरोपों में डीलरों को ग्रासिम के बिड़ला ओपस के साथ व्यापार करने से रोकना शामिल है। ग्रासिम आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख कंपनी है। यह भी आरोप लगाया गया था कि एशियन पेंट्स ने कच्चे माल के आपूर्तिकर्ताओं पर बिड़ला ओपस को आपूर्ति करने से मना करने या दामों में भेदभाव करने का दबाव डाला था। एशियन पेंट्स ने ईमेल जवाब में कहा कि फिलहाल उसे कोई टिप्पणी नहीं करनी है जबकि बिड़ला ओपस ने खबर लिखे जाने तक बिजनेस स्टैंडर्ड के सवाल का जवाब नहीं दिया।  

यह पहली बार नहीं है कि सीसीआई को एशियन पेंट्स के खिलाफ शिकायत मिली है। साल 2019 में जेएसडब्ल्यू पेंट्स ने यह आरोप लगाते हुए सीसीआई में शिकायत की थी कि अपने डेकोरेटिव पेंट कारोबार की शुरुआत के तुरंत बाद एशियन पेंट्स ने उन डीलरों पर दबाव डालना शुरू कर दिया था जो जेएसडब्ल्यू पेंट्स के डेकोरेटिव पेंट का स्टॉक और प्रदर्शन करने के लिए सहमत हो गए थे।

Advertisement
First Published - June 9, 2025 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement