facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वजन घटाने की दवाओं पर केंद्र सख्त, CDSCO बनाएगा विशेषज्ञ समिति; कोर्ट पहले ही दे चुका है निर्देश

Advertisement

दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश के बाद वजन घटाने वाली दवाओं के अनियमित उपयोग की जांच के लिए सीडीएससीओ विशेषज्ञ समिति बनाने की प्रक्रिया जल्द शुरू करने जा रहा है।

Last Updated- July 07, 2025 | 10:29 PM IST
Trump Pharma Tariffs Impact
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) बिना नियमन के वजन घटाने वाली दवाओं के इस्तेमाल का अध्ययन करने के लिए जल्द ही समिति बना सकता है। समिति बनाने का निर्देश अदालत ने दिया है। सूत्रों के अनुसार जुलाई के मध्य तक विशेषज्ञ समिति के गठन पर काम शुरू हो सकता है।

इस घटनाक्रम के जानकार अधिकारियों ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि समिति भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) की अध्यक्षता में बनाई जा सकती है। इसमें स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (डीजीएचएस) और औषधि विभाग के अधिकारियों को बतौर सदस्य शामिल किया जा सकता है।

मामले के जानकार एक अधिकारी ने कहा, ‘इस बात पर चर्चा जारी है कि दवा संगठनों को इसमें शामिल होने और उद्योग का नजरिया रखने को कहा जाए।’सीडीएससीओ ने बिजनेस स्टैंडर्ड के ईमेल सवालों का जवाब नहीं दिया है।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने पिछले सप्ताह डीसीजीआई से तीन महीने के भीतर इस मामले पर विशेषज्ञों और संबंधित हितधारकों से परामर्श करने के लिए कहा था। उम्मीद है कि पैनल याचिकाकर्ता को जवाब देने के लिए अदालत द्वारा दी गई तीन महीने की समय सीमा के भीतर वजन घटाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली मधुमेह निरोधक दवाओं के संभावित अनियमित उपयोग की भी जांच करेगा।  यह निर्देश फिटनेस उद्यमी जितेंद्र चौकसी की एक जनहित याचिका (पीआईएल) के जवाब में दिए गए थे। याचिका में सीमित सुरक्षा डेटा और भारत-केंद्रित नैदानिक परीक्षणों की कमी के बावजूद वजन प्रबंधन में उपयोग के लिए सेमाग्लूटाइड, टिरजेपेटाइड और लिराग्लूटाइड जैसी दवाओं की मार्केटिंग को मंजूरी दिए जाने पर चिंता जताई गई थी।

यह निर्देश भारत में बहुराष्ट्रीय फार्मा कंपनियों द्वारा वजन घटाने वाली कई दवाओं की पेशकश के ठीक बाद आया है। अमेरिका की एलाई लिली ने इस साल मार्च में मौंजारो (टिरजेपेटाइड) उतारी, वहीं डेनमार्क की दवा निर्माता नोवो वीगोवी ने पिछले महीने वीगोवी (सेमाग्लूटाइड) की पेशकश की थी। ओबेसिटी मैनेजमेंट मेडिकेशंस (ओएमएम) के मानक दिशा निर्देशों के अनुसार वजन घटाने वाली दवाएं 27 से अधिक के बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) वाले मरीजों के लिए स्वीकृत की जाती हैं जो मोटापे से संबंधित कम से कम एक बीमारी जैसे कि टाइप-2 मधुमेह, उच्च रक्तचाप, या उच्च कोलेस्ट्रॉल से जुड़े हों। लेकिन डॉक्टर इन चिकित्सकीय समस्याओं से नहीं जूझने वाले लोगों से भी ऐसी दवाओं के लिए पूछताछ में वृद्धि देख रहे हैं।

Advertisement
First Published - July 7, 2025 | 10:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement