facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्रेस्वू आई ड्रॉप पर CDSCO की अनुमति निलंबित, एन्टोड फार्मास्युटिकल्स ने DCGI से की मुलाकात

Advertisement

प्रेस्बोपिया दृष्टि की आयु से ऐसाी स्थिति होती है, जिसमें चीजों को करीब से देखना मुश्किल हो जाता है।

Last Updated- September 26, 2024 | 10:23 PM IST
CDSCO's permission on Presvu eye drops suspended, Entod Pharmaceuticals meets DCGI प्रेस्वू आई ड्रॉप पर CDSCO की अनुमति निलंबित, एन्टोड फार्मास्युटिकल्स ने DCGI से की मुलाकात

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) द्वारा प्रेस्वू आई ड्रॉप के विनिर्माण और बिक्री के लिए एन्टोड को दी गई अनुमति निलंबित किए जाने के बाद मुंबई की एन्टोड फार्मास्युटिकल्स ने हाल ही में ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) से मुलाकात की है।

यह कदम तब उठाया गया जब दवा नियामक ने कंपनी के इस दावे पर आपत्ति जताई कि यह प्रेस्बोपिया से पीड़ित लोगों के लिए पढ़ने के वास्ते लगाए जाने वाले चश्मे पर निर्भरता खत्म करने में मदद कर सकती है।

इस महीने की शुरुआत में एन्टोड ने पिलोकार्पाइन से बनी अपनी प्रेस्वू आई ड्रॉप पेश की थी, जो एक अल्कलॉइड है और इसका उपयोग प्रेस्बोपिया सहित नेत्र संबंधी विभिन्न हालात में इलाज के लिए किया जाता है।

प्रेस्बोपिया दृष्टि की आयु से ऐसाी स्थिति होती है, जिसमें चीजों को करीब से देखना मुश्किल हो जाता है।डीसीजीआई के साथ अपनी हालिया मुलाकात के संबंध में एन्टोड फार्मास्युटिकल्स के मुख्य कार्य अधिकारी निखिल के मसुरकर ने कहा कि कंपनी ने प्रेसवू की स्थिति और मीडिया में ऐलान के अपने इरादे के बारे में डीसीजीआई को बताया है।

उन्होंने कहा ‘एन्टोड डीसीजीआई की चिंताओं को पूरी तरह समझती है और समाचारों में अतिरंजित दावों के बाद प्रेसवू आई ड्रॉप की अनुमति निलंबित करने के उनके फैसले का सम्मान करती है।’

सूत्रों के अनुसार इस उत्पाद के दुरुपयोग के संबंध में चिंताओं की वजह से स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लिया था। कंपनी पर आरोप है कि उसने दावा किया था कि यह ड्रॉप संभवतः पढ़ने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले चश्मे की जगह ले सकती है और उपयोग के 15 मिनट के भीतर असर दिखाना शुरू कर देता है।

Advertisement
First Published - September 26, 2024 | 10:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement