facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

CEAT ने खरीदा कैम्सो ब्रांड का टायर और ट्रैक कारोबार

Advertisement

अधिग्रहण के तहत कैम्सो ब्रांड, श्रीलंका की दो विनिर्माण इकाइयां और वैश्विक अधिकार शामिल; 2025 तक अमेरिकी बाजार में प्रवेश का लक्ष्य

Last Updated- December 06, 2024 | 11:00 PM IST
CEAT

आरपीजी समूह की कंपनी सिएट ने कैम्सो ब्रांड की ऑफ हाइवे निर्माण उपकरण बायस टायर और ट्रैक के कारोबार का अधिग्रहण करने के लिए मिशेलिन के साथ एक करार किया है। कुल 22.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर (1900 करोड़ रुपये) के इस सौदे में श्रीलंका में दो विनिर्माण इकाइयां और कैम्सो ब्रांड के वैश्विक अधिकार शामिल हैं। कैम्सो के अधिग्रहण वाले कारोबार ने कैलेंडर वर्ष 2023 में 21.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर का राजस्व कमाया था। सौदे की प्रक्रिया अगले 6 से 9 महीनों में पूरी हो जाएगी।

अधिग्रहण की घोषणा बाजार बंद होने के बाद की गई है। बीएसई पर शुक्रवार को सिएट के शेयरों में 5.5 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया। सिएट ने एक बयान में कहा कि कैम्सो निर्माण उपकरण टायर और ट्रैक्स के क्षेत्र का प्रीमियम ब्रांड है। यूरोपियन यूनियन (ईयू) और उत्तरी अमेरिका के शेयर बाजारों में इसकी मजबूत स्थिति है। तीन वर्षीय लाइसेंसिंग अवधि के बाद कैम्सो ब्रांड को पूरी तरह सिएट के हवाले कर दिया जाएगा।

कैम्सो के अधिग्रहण से ऑफ हाइवे टायर्स और ट्रैक्स क्षेत्र में सिएट का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो काफी मजबूत होगा, जिसमें कृषि टायर और ट्रैक्स, हार्वेस्टर टायर्स और ट्रैक्स, पॉवर स्पोर्ट्स ट्रैक्स और मैटेरियल हैंडलिंग टायर्स शामिल हैं। इस तरह मिशेलिन कॉम्पैक्ट लाइन बायस टायर्स और निर्माण ट्रैक्स संबंधी गतिविधियों से बाहर हो जाएगी।

सिएट के लिए यह सौदा इसलिए बहुत महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि अपने भौगोलिक विस्तार का प्रयास कर रही कंपनी 2025 में अमेरिकी बाजार में प्रवेश का लक्ष्य लेकर चल रही है। वर्ष 2023-24 की वार्षिक रिपोर्ट में आरपीजी एंटरप्राइजेज के उपाध्यक्ष अनंत गोयनका ने कहा था कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 के दौरान 12 नए भौगोलिक क्षेत्रों में प्रवेश किया है और यह अगले साल दुनिया के सबसे बड़े टायर बाजार अमेरिका में प्रवेश करने की योजना बना रही है।

Advertisement
First Published - December 6, 2024 | 11:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement