facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सीमेंट कंपनियां बढ़त की राह पर, कमजोर मांग के बीच विस्तार जारी

Advertisement

भारतीय सीमेंट उद्योग में बाजार हिस्सेदारी के लिए खींचतान बढ़ती जा रही है। कुछ कंपनियों ने कतिपय क्षेत्रों में बिक्री में कमी दर्ज की है।

Last Updated- August 16, 2024 | 11:43 PM IST
Cement sector companies q3 results

भारतीय सीमेंट उद्योग में बाजार हिस्सेदारी के लिए खींचतान बढ़ती जा रही है। कुछ कंपनियों ने कतिपय क्षेत्रों में बिक्री में कमी दर्ज की है। यहां तक कि इनमें शीर्ष चार कंपनियां भी शामिल हैं। कमजोर मांग और कीमतों के दबाव के बावजूद इनमें से कई उत्पादक विस्तार में तेजी पर ध्यान दे रहे हैं।

देश की शीर्ष चार सीमेंट विनिर्माताओं में से एक प्रति वर्ष 5.6 करोड़ टन क्षमता वाली श्री सीमेंट ने बीते सप्ताह की शुरुआत में विश्लेषकों को बताया कि उसे उत्तरी बाजार में बाधाओं का सामना करना पड़ा है। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि इसलिए कि हमारी दो बहुत शक्तिशाली प्रतिस्पर्धी (अंबुजा सीमेंट और अल्ट्राटेक सीमेंट) थीं।

बांगड़ परिवार के निवेश वाली सीमेंट कंपनी (श्री सीमेंट) ने इसके बावजूद पूर्वी बाजार में बिक्री बढ़ाने का रास्ता चुना। दिलचस्प यह है कि पूर्वी भारत उन दो क्षेत्रों में से एक है, जिसके बारे में अंबुजा सीमेंट के अधिकारियों ने कहा कि वहां बिक्री में कमी आई है।

इस महीने की शुरुआत में परिणामों के बाद निवेशकों के साथ बैठक में अंबुजा सीमेंट के अधिकारियों ने कहा, ‘दरअसल पूर्व और दक्षिण दो ऐसे क्षेत्र हैं, जहां हम बिक्री वृद्धि में पिछड़ रहे थे। सीमेंट की कीमतों पर दबाव बनाए रखने के लिए लड़ाई जारी रही है। डालमिया सीमेंट के अधिकारियों ने कह, ‘दाम स्थिर नहीं रहे हैं क्योंकि सभी कंपनियां बाजार हिस्सेदारी में जुटी हई हैं। लोग बाजार हिस्सेदारी के भूखे हैं।’

कीमतों के दबाव और कमजोर मांग के बावजूद सीमेंट विनिर्माता अपनी विस्तार योजनाओं पर अडिग हैं, कुछ तो इसे बढ़ा रहे हैं। श्री सीमेंट के अधिकारियों ने कहा, ‘कंपनी अपने लक्ष्य को समय से पहले पूरा करने के लिए विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में क्षमता विस्तार पर काम कर रही है।’

हालांकि दाम और मांग के दबाव ने कंपनी को इस वर्ष के लिए अपनी वॉल्यूम वृद्धि के अनुमान को संशोधित करने के लिए मजबूर किया है। उन्होंने कहा, ‘अब हम बाजार के साथ तालमेल बनाकर वृद्धि करेंगे।’

डालमिया सीमेंट के अधिकारियों ने कहा ‘हम अपनी क्षमता और वॉल्यूम हिस्सेदारी को उद्योग की तुलना में तेजी से बढ़ाना चाहते हैं।’ हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि क्षमता वृद्धि की उपलब्धि में देरी हुई है।

Advertisement
First Published - August 16, 2024 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement