facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सीमेंट फर्मों का दक्षिण भारत के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर दांव, एनालिस्ट ने मांग बढ़ने की उम्मीद

Advertisement

पहले बुनियादी ढांचे की 75 से 80 प्रतिशत परियोजनाएं उत्तर भारत में, मध्य प्रदेश के ऊपरी और इसके पश्चिमी हिस्से में होती थीं।

Last Updated- February 20, 2024 | 10:23 PM IST
cement industry

देश के सबसे बड़े सीमेंट बाजार में आपूर्ति भी सबसे ज्यादा होती है। इसके बावजूद यह बात शीर्ष कंपनियों को दक्षिण भारत के बाजार के लिए विस्तार योजनाओं का ऐलान करने से नहीं रोक पाई है। उद्योग के अधिकारियों और विश्लेषकों का मानना है कि इस आकर्षण से बुनियादी ढांचे के खर्च से उत्पन्न मांग को बढ़ावा मिल सकता है।

उद्योग की बड़ी कंपनियों और विश्लेषकों को उम्मीद है कि अंतरिम बजट में वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान बुनियादी ढांचे का संपूर्ण पूंजीगत व्यय बढ़कर 11.11 लाख करोड़ रुपये होने से न केवल सार्वजनिक क्षेत्र के निवेश को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि निजी निवेश भी आएगा। अधिकांश लोग इस बात से सहमत हैं कि दक्षिणी राज्यों को इन नई परियोजनाओं से फायदा होगा।

इंडिया सीमेंट्स के मुख्य विपणन अधिकारी पार्थसारथि रामानुजम ने कहा कि पहले बुनियादी ढांचे की 75 से 80 प्रतिशत परियोजनाएं उत्तर भारत में, मध्य प्रदेश के ऊपरी और इसके पश्चिमी हिस्से में होती थीं। अब दक्षिण भारत में नए हवाई अड्डे, बड़ी सड़क परियोजनाएं, बंदरगाह, मेट्रो रेल परियोजनाएं और ऊर्जा क्षेत्र की परियोजनाएं काफी लग रही हैं। बुनियादी ढांचे की 35 प्रतिशत परियोजनाएं अब इस क्षेत्र में चल रही हैं। पूर्वोत्तर में भी बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं की हिस्सेदारी बढ़ रही है।

पूर्वोत्तर ऐसा बाजार है, जिसका रैमको सीमेंट्स सहित दक्षिण की कुछ कंपनियां अक्सर फायदा उठाती हैं। दिसंबर 2023 तक दक्षिणी बाजार की कुल क्षमता 18.6 से 20 करोड़ टन रहने का अनुमान है।

उद्योग के क्षमता उपयोग स्तर के संबंध में कोई आधिकारिक आंकड़े नहीं रखे जाते हैं और इसलिए अनुमान अलग-अलग हैं। हालांकि हर कोई इसमें सुधार को लेकर आशावादी है। भारती सीमेंट कॉर्पोरेशन के निदेशक रविंदर रेड्डी ने कहा कि दक्षिण भारत के बाजार में अधिशेष क्षमता है। बुनियादी ढांचा क्षेत्र में प्रोत्साहन की वजह से हमारे क्षमता उपयोग में पांच से 10 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। यह पहले 50 से 55 प्रतिशत था और अब बढ़कर 60 से 65 प्रतिशत हो गया है।

विश्लेषकों के अनुसार इस मांग में अधिकांश वृद्धि पिछले दो से तीन साल में हुई है। वे पूरे दक्षिण बाजार उद्योग के उपयोग को लगभग 55 प्रतिशत स्तर पर आंकते हैं।

Advertisement
First Published - February 20, 2024 | 10:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement