facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बाजार हिस्सेदारी की दौड़ में सीमेंट फर्मों ने विज्ञापन और बिक्री पर बढ़ाया खर्च

Advertisement

जिन कंपनियों में विज्ञापन और बिक्री के प्रचार व्यय में खासा इजाफा देखा गया है, उनमें डालमिया सीमेंट, सागर सीमेंट और प्रिज्म जॉनसन शामिल हैं

Last Updated- August 17, 2023 | 11:11 PM IST
Cement sector companies q3 results

भारतीय सीमेंट विनिर्माताओं ने वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान बिक्री प्रचार, विज्ञापन और बिक्री के अन्य खर्चों से संबंधित गतिविधियों पर 14 प्रतिशत अधिक खर्च किया है। कंपनियों की वार्षिक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। वित्त वर्ष 23 में भारत की 13 सूचीबद्ध सीमेंट कंपनियों ने ऐसी गतिविधियों पर संयुक्त रूप से 3,076 करोड़ रुपये खर्च किए। इनमें से अल्ट्राटेक सीमेंट 1,296.09 करोड़ रुपये के साथ सबसे अधिक खर्च करने वाली कंपनी रही, जो एक साल पहले की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक खर्च है।

जिन कंपनियों में विज्ञापन और बिक्री के प्रचार व्यय में खासा इजाफा देखा गया है, उनमें डालमिया सीमेंट, सागर सीमेंट और प्रिज्म जॉनसन शामिल हैं। इन्होंने प्रचार और संबं​धित गतिवि​धियों के खर्च में 30 प्रतिशत या अ​धिक का बदलाव देखा है।

अल्ट्राटेक सीमेंट, जेके सीमेंट और श्री सीमेंट ने विज्ञापनों पर खर्च में मामूली कमी दर्ज की गई। हालांकि उन्होंने बिक्री प्रोत्साहन और अन्य बिक्री व्यय के मामले में धन रा​शि में वृद्धि की।

सीमेंट कंपनियों का झुकाव बाजार हिस्सेदारी बनाए रखने तथा अ​धिक वृद्धि वाले बाजार के विस्तार पर ध्यान केंद्रित करने का रहता है। यह वह रुख है, जो अब भारत के सीमेंट क्षेत्र में चल रहा है।

जून 2023 की तिमाही में हालांकि उद्योग की सीमेंट मांग में 10 प्रतिशत से ज्यादा का इजाफा हुआ है, लेकिन अल्ट्राटेक, श्री सीमेंट और एसीसी जैसी बड़ी कंपनियों ने उद्योग से बेहतर प्रदर्शन किया है।

देश में बुनियादी ढांचे और निर्माण गतिविधियां बढ़ने से भवन निर्माण सामग्री की मांग बढ़ रही है। वित्त वर्ष 23 में सीमेंट मांग में 8.8 प्रतिशत इजाफे का अनुमान है और चालू वित्त वर्ष में भी इसी तरह के रुख की उम्मीद की जा रह है।

वित्त वर्ष 23 में 14 प्रतिशत की संयुक्त वृद्धि दर के साथ विज्ञापन खर्च और बिक्री प्रचार संबंधी गतिविधियों ने उद्योग की वॉल्यूम वृद्धि को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि राजस्व के प्रतिशत के रूप में यह व्यय अधिकांश कंपनियों के मामले में दो प्रतिशत तक के दायरे में अपरिवर्तित रहा है।

Advertisement
First Published - August 17, 2023 | 11:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement