facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वित्त वर्ष 2027-28 तक सीमेंट इंडस्ट्री 15-16 करोड़ टन क्षमता जोड़ने को तैयार: रिपोर्ट

Advertisement

Cement Industry: अगले वित्त वर्ष में 7-7.5 करोड़ टन अतिरिक्त क्षमता के जुड़ने की उम्मीद है। इनमें 50-55 प्रतिशत पूर्वी और मध्य क्षेत्रों से होगा।

Last Updated- January 23, 2024 | 3:51 PM IST
cement industry
Representative Image

बुनियादी ढांचा और आवास क्षेत्र की बढ़ती मांग के चलते सीमेंट उद्योग वित्त वर्ष 2024-25 से 2027-28 के बीच 15-16 करोड़ टन की क्षमता जोड़ सकता है। क्रिसिल रेटिंग्स ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

रिपोर्ट में कहा गया कि क्षमता वृद्धि बढ़ती मांग को पूरा करने के साथ ही अत्यधिक प्रतिस्पर्धी उद्योग में बाजार हिस्सेदारी को मजबूत करने के लिए भी की जाएगी। सीमेंट की मांग वित्त वर्ष 2021-22 में आठ प्रतिशत और 2022-23 में 12 प्रतिशत बढ़ी थी। अगले वित्त वर्ष में 7-7.5 करोड़ टन अतिरिक्त क्षमता के जुड़ने की उम्मीद है। इनमें 50-55 प्रतिशत पूर्वी और मध्य क्षेत्रों से होगा।

रिपोर्ट में कहा गया कि योजनाबद्ध क्षमता वृद्धि में बड़े खिलाड़ियों की हिस्सेदारी 50-55 प्रतिशत होगी। बढ़ती आपूर्ति और कड़ी प्रतिस्पर्धा से मूल्य वृद्धि पर अंकुश लगेगा, लेकिन लागत में नरमी से मार्जिन अच्छा बना रहेगा।

पिछले दो वित्त वर्ष में मजबूत मांग ने बड़ी सीमेंट कंपनियों और मजबूत बाजार उपस्थिति वाली कुछ मध्यम आकार की कंपनियों को मजबूत किया है। ऐसे में उन्होंने क्षमता विस्तार की योजना बनाई है।

Advertisement
First Published - January 23, 2024 | 3:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement