facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

केंद्र ने लैपटॉप और अन्य IT हार्डवेयर के अयात के लिए प्रबंधन प्रणाली 31 दिसंबर तक बढ़ाई, वर्तमान में 30 सितंबर तक ही वैध

Advertisement

आयात प्रबंधन प्रणाली की शुरुआत 1 नवंबर, 2023 से हुई थी ताकि इन उत्पादों के घरेलू विनिर्माताओं को प्रोत्साहन मिले और आयात विशेषकर चीन पर निर्भरता कम हो।

Last Updated- September 24, 2024 | 11:04 PM IST
Laptop, tablet imports from China surged 47% to $273.6 million in March चीन से लैपटॉप, टैबलेट का 47 फीसदी बढ़ा आयात, मार्च में मंगाए गए 27.36 करोड़ डॉलर के प्रोडक्ट्स

केंद्र ने मंगलवार को लैपटॉप और अन्य आईटी हार्डवेयर उत्पादों की आयात प्रबंधन प्रणाली 31 दिसंबर तक बढ़ा दी। कंपनियों को 1 जनवरी से नए दिशानिर्देशों के तहत आयात की नई मंजूरी लेने के लिए कहा गया है। वर्तमान प्रणाली केवल 30 सितंबर तक वैध है।

विदेश व्यापार महानिदेशालय की अधिसूचना के अनुसार, ‘हाल में उपलब्ध कराए जाने वाले नए दिशानिर्देश के तहत आयातकों को 01.01.2025 से अधिकारियों के समक्ष आवेदन करना होगा।’

आयात प्रबंधन प्रणाली की शुरुआत 1 नवंबर, 2023 से हुई थी ताकि इन उत्पादों के घरेलू विनिर्माताओं को प्रोत्साहन मिले और आयात विशेषकर चीन पर निर्भरता कम हो। इसमें देश में भरोसेमंद आपूर्ति श्रृंखला सुनिश्चित हो पाएगी।

सरकार ने बीते वर्ष कहा था कि इसकी अवधि बढ़ाने पर फैसला करने से पहले आयात के आंकड़ों पर करीब से अध्ययन किया जाएगा। इस प्रणाली में लैपटॉप, टैबलेट, ऑल-इन-वन पर्सनल कंप्यूटर, अल्ट्रा स्मॉल कंप्यूटर और सर्वर हैं।

बिजनेस स्टैंडर्ड ने बीते महीने कहा था कि लैपटॉप और अन्य आईटी हार्डवेयर का घरेलू उत्पादन तंत्र मजबूत नहीं होने के दौर में सरकार आयात प्रबंधन प्रणाली को बढ़ाने पर विचार कर सकती है। सरकार ने बीते वर्ष अगस्त में घोषणा की था कि उसकी योजना आईटी हार्डवेयर उत्पादों के लिए लाइसेंस जारी करने की योजना है।

Advertisement
First Published - September 24, 2024 | 11:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement