facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने फ्यूचर जनरली बीमा संयुक्त उद्यम में फ्यूचर की हिस्सेदारी के लिए 508 करोड़ रुपये की बोली जीती

Advertisement

घटनाक्रम से वाकिफ सूत्र ने कहा कि इसके बाद फ्यूचर की समाधान पेशेवर एविल मेनेजेस ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को आशय पत्र जारी कर दिया है।

Last Updated- August 21, 2024 | 11:04 PM IST
Central Bank of India Stake Sale

सरकारी स्वामित्व वाले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने ट्रू नॉर्थ और एम पलोंजी के कंसोर्टियम को पीछे छोड़ दिया है। वह फ्यूचर एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एफईएल) के इटली की बीमा कंपनी जेनराली के साथ बीमा संयुक्त उद्यमों में फ्यूचर की हिस्सेदारी के लिए सफल बोलीदाता के रूप में उभरा है। ऋणदाता की 508 करोड़ रुपये की बोली को फ्यूचर एंटरप्राइजेज के लेनदारों की समिति (सीओसी) ने मंजूरी दे दी।

फ्यूचर एंटरप्राइजेज फिलहाल कॉर्पोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया से गुजर रही है। घटनाक्रम से वाकिफ सूत्र ने कहा कि इसके बाद फ्यूचर की समाधान पेशेवर एविल मेनेजेस ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को आशय पत्र जारी कर दिया है।

सरकार के स्वामित्व वाले ऋणदाता को अब बीमा उपक्रमों में फ्यूचर एंटरप्राइजेज की हिस्सेदारी खरीदने के लिए 90 दिनों के भीतर बीमा नियामक – भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) से मंजूरी लेनी होगी। इरडा से मंजूरी के बाद बैंक को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग से मंजूरी लेनी होगी। अलबत्ता राष्ट्रीय कंपनी कानून पंचाट (एनसीएलटी) से मंजूरी की जरूरत नहीं होगी।

सूत्र ने बताया कि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया फ्यूचर एंटरप्राइजेज के सामान्य बीमा वाले संयुक्त उद्यम – फ्यूचर जनरली इंडिया इंश्योरेंस में 25.18 प्रतिशत हिस्सेदारी और अपने जीवन बीमा वाले संयुक्त उद्यम – फ्यूचर जनरली इंडिया लाइफ इंश्योरेंस में 24.91 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद रहा है।

Advertisement
First Published - August 21, 2024 | 10:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement