facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

केंद्रीय औषधि विनियामक प्राधिकरण ने शेल्कल 500 और पैन डी दवाओं के नमूने नकली पाए

Advertisement

केंद्रीय औषधि विनियामक प्राधिकरण ने व्यापक रूप से इस्तेमाल होने वाले कैल्शियम सप्लीमेंट शेल्कल 500 और पैन डी समेत चार प्रकार की दवाओं के नमूने नकली पाए हैं।

Last Updated- October 26, 2024 | 9:07 AM IST
medicine price
Representative Image

केंद्रीय औषधि विनियामक प्राधिकरण ने व्यापक रूप से इस्तेमाल होने वाले कैल्शियम सप्लीमेंट शेल्कल 500 और पैन डी समेत चार प्रकार की दवाओं के नमूने नकली पाए हैं, जबकि 49 प्रकार की दवाओं के नमूनों को ‘मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं’ बताया गया है।

सितंबर माह में जारी की गई मासिक औषधि चेतावनी रिपोर्ट के तहत पैरासिटामोल, पैन डी, कैल्शियम और विटामिन डी-3 सप्लीमेंट्स, ऑक्सीटोसिन, मेट्रोनिडाजोल तथा फ्लूकोनाजोल सहित 49 दवाओं के नमूनों को ‘‘मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं’’ होने के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।

जिन दवाओं के ‘‘मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं’’ होना सूचीबद्ध किया गया है वो अल्केम हेल्थ साइंस, एरिस्टो फार्मास्यूटिकल्स, कैमिला फार्मास्यूटिकल्स, इनोवा कैप्टन, हिंदुस्तान एंटीबायोटिक्स और इप्का लैबोरेटरीज जैसी कंपनियों द्वारा तैयार की गई हैं।

भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) राजीव सिंह रघुवंशी ने कहा, ‘‘परीक्षण किए गए लगभग 3,000 नमूनों में से 49 दवाओं को वापस लेने को कहा गया, क्योंकि वे कम प्रभावकारी (एनएसक्यू) पाई गईं। कुल नमूनों में से लगभग 1.5 प्रतिशत दवाएं ही कम प्रभावकारी पाई गईं।’’

Advertisement
First Published - October 26, 2024 | 9:07 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement