facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Paytm ऐप को लेकर CEO विजय शेखर शर्मा ने लोगों का कंफ्यूजन किया दूर, कहा- 29 फरवरी के बाद…

Advertisement

वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (ओसीएल) के संस्थापक एवं सीईओ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि कंपनी पूर्ण अनुपालन के साथ देश की सेवा करने को प्रतिबद्ध है।

Last Updated- February 06, 2024 | 2:41 PM IST
Paytm breaks ties with Payments Bank, takes steps to reduce dependency, Paytm breaks ties with Payments Bank, takes steps to reduce dependency
File Photo: Vijay Shekhar Sharma, पेटीएम

पेटीएम (Paytm) पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की सख्त पाबंदी के बाद पेटीएम यूजर्स कंफ्यूजन में हैं। पेटीएम को लेकर आ रही तरह-तरह की खबरों के बीच कंपनी के वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड (ओसीएल) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) विजय शेखर शर्मा ने शुक्रवार को एक बयान जारी किया है।

क्या कहा Paytm सीईओ ने?

कंपनी के सीईओ ने कहा कि डिजिटल भुगतान एवं सेवा ऐप पेटीएम काम कर रहा है और 29 फरवरी के बाद भी यह हमेशा की तरह काम करता रहेगा।

Also read: आपके Paytm वाले पैसों का क्या होगा! UPI, पेटीएम वॉलेट, FASTag और मोबिलिटी कार्ड 1 मार्च से यूज कर सकेंगे या नहीं?

उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि कंपनी पूर्ण अनुपालन के साथ देश की सेवा करने को प्रतिबद्ध है।

शर्मा ने कहा, ‘‘ पेटीएम इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों के लिए…आपका पसंदीदा ऐप काम कर रहा है और 29 फरवरी के बाद भी इसी तरह काम करता रहेगा।’’

यह भी पढ़े: Paytm Share Price: उठ खड़ा हुआ Paytm का शेयर! 3 दिन लोअर सर्किट के बाद आज 6% चढ़ा

सीईओ ने कहा, “पेटीएम टीम के प्रत्येक सदस्य के साथ मैं आपके निरंतर समर्थन के लिए आपको सलाम करता हूं। हर चुनौती का एक समाधान होता है और हम पूर्ण अनुपालन में अपने देश की सेवा करने के लिए ईमानदारी से प्रतिबद्ध हैं। भारत भुगतान नवाचार तथा वित्तीय सेवाओं में समावेशन में वैश्विक प्रशंसा हासिल करता रहेगा जिसमें ‘पेटीएम करो’ का सबसे अधिक योगदान होगा…’’”

बता दें कि वन97 कम्युनिकेशंस के पास पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है लेकिन वह इसे अपनी सहयोगी के रूप में क्लासिफाइड करता है, सब्सिडियरी कंपनी के रूप में नहीं।

भारतीय रिजर्व बैंक ने क्या दिया था निर्देश

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड साधन, वॉलेट एवं फास्टैग में 29 फरवरी 2024 के बाद जमा या टॉप-अप स्वीकार न करने का बुधवार को निर्देश दिया था। इसके बाद से कंपनी के शेयर में लगातार गिरावट आ रही है।

यह भी पढ़े: Yes Bank के शेयर खरीदने की मची लूट! RBI के इस फैसले से रॉकेट बने स्टॉक, 13% तक उछले

आज भी गिरे पेटीएम के शेयर

पेटीएम के शेयर में शुक्रवार को 20 प्रतिशत तक की गिरावट आई। बीएसई पर शेयर 20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 487.05 रुपये पर पहुंच गए। एनएसई पर 20 प्रतिशत गिरकर 487.20 रुपये पर रहे। कंपनी का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) भी 30,931.59 करोड़ रुपये घटकर 30,931.59 करोड़ रुपये हो गया।

Advertisement
First Published - February 2, 2024 | 12:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement