facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तीसरी तिमाही के नतीजों से चमका CG Power, निवेशकों में लौटा भरोसा

Advertisement

यूरोपीय बाजार में प्रेफरेंशियल एक्सेस, मजबूत तिमाही नतीजे और ₹15,750 करोड़ की ऑर्डर बुक से शेयर को मिला सपोर्ट

Last Updated- January 29, 2026 | 8:51 AM IST
CG Power
Representational Image

सीजी पावर ऐंड इंडस्ट्रियल सॉल्युशंस का शेयर बुधवार के दिन के कारोबार में बीएसई पर लगभग 10 प्रतिशत चढ़कर 584.4 रुपये पर पहुंच गया। यह बीएसई-200 में सबसे ज्यादा चढने वाला शेयर था और 9.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ 582.5 रुपये पर बंद हुआ। इसकी तुलना में, बीएसई-200 में 1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई, जबकि सेंसेक्स में लगभग 0.6 प्रतिशत की बढ़त हुई।

तीसरी तिमाही के मजबूत नतीजों के अलावा पूंजीगत वस्तु कंपनी के शेयर में यह तेजी सही मूल्यांकन और इंजीनियरिंग सामान के लिए यूरोपीय संघ के बाजार में प्रेफरेंशियल एक्सेस की वजह से आई। बुधवार की तेजी से पहले, यह शेयर पिछले साल सितंबर से कमजोर बना हुआ था और इस दौरान इसमें 33 फीसदी तक की गिरावट आई थी। कंपनी ने मंगलवार को अपने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए।

तीसरी तिमाही में, समेकित शुद्ध लाभ 284.83 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल यह 240.53 करोड़ रुपये था, जो 18 फीसदी की वृद्धि है। परिचालन से राजस्व 3,175.35 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल यह 2,515.68 करोड़ रुपये था।

एमके ग्लोबल फाइनैंशियल सर्विसेज ने हाल की गिरावट के बाद उचित मूल्यांकन को देखते हुए सीजी पावर को खरीदने की सलाह दी है।
कंपनी ने 4,400 करोड़ के ऑर्डर मिलने की जानकारी दी, जिससे कुल ऑर्डर बुक बढ़कर 15,750 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल के मुकाबले 62 प्रतिशत की वृद्धि है। वित्त वर्ष 2026 के पहले 9 महीनों में निर्यात 50 प्रतिशत बढ़ा है।

नोमूरा ने कहा कि वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में सीजी पावर की ऑर्डर बुक अच्छी रही, लेकिन कमाई अनुमान के मुकाबले कम रही। कमोडिटी की दिक्कतों और शुरुआती लागतों के कारण ब्रोकरेज ने वित्त वर्ष 2026-वित्त वर्ष 2028 के लिए प्रति शेयर आय (ईपीएस) में 7-9 प्रतिशत की कटौती की है।

Advertisement
First Published - January 29, 2026 | 8:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement