facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

CG Power का संयुक्त उद्यम सेमीकंडक्टर इकाई में करेगा 7,600 करोड़ रुपये का निवेश

Advertisement

Semiconductor: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को देश की सेमीकंडक्टर विनिर्माण स​ब्सिडी योजना के तहत संयुक्त उद्यम की परियोजना को मंजूरी प्रदान की है।

Last Updated- March 01, 2024 | 10:29 PM IST
CG Power

सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस अपने संयुक्त उद्यम की साझेदारों के साथ गुजरात के साणंद में सेमीकंडक्टर इकाई स्थापित करने के लिए पांच साल के दौरान 7,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

कंपनी ने बयान में कहा कि इस इकाई के लिए जरूरत के मुताबिक सब्सिडी, इक्विटी और संभावित बैंक उधारी जैसे उपायों के जरिये रकम का इंतजाम किया जाएगा।

सीजी पावर सेमीकंडक्टर समाधानों की आपूर्तिकर्ता रेनेसा इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन और थाइलैंड की ओएसएटी प्रौद्योगिकी आपूर्तिकर्ता स्टार्स माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स के साथ साझेदारी में आउटसोर्सस्ड सेमीकंडक्टर असेंबली ऐंड टेस्ट (ओएसएटी) इकाई का निर्माण करेगी।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को देश की सेमीकंडक्टर विनिर्माण स​ब्सिडी योजना के तहत संयुक्त उद्यम की परियोजना को मंजूरी प्रदान की है। बयान में कहा गया है कि इस संयुक्त उद्यम का 92.3 प्रतिशत स्वामित्व सीजी के पास होगा तथा रेनेसा और स्टार्स माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स के पास करीब 6.8 प्रतिशत और 0.9 प्रतिशत की इक्विटी पूंजी होगी। साणंद की इस इकाई की क्षमता प्रति दिन 1.5 करोड़ इकाई होगी।

Advertisement
First Published - March 1, 2024 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement