facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

CG पावर का 7,600 करोड़ का दांव: गुजरात में बनेगा सेमीकंडक्टर का ‘आत्मनिर्भर’ कारखाना

Advertisement

CG पावर अपनी सेमीकंडक्टर फैसिलिटी को बनाने के लिए सरकार से सब्सिडी, निवेशकों से इक्विटी और बैंकों से ऋण लेने की योजना बना रही है।

Last Updated- March 01, 2024 | 3:20 PM IST
Semiconductor- सेमीकंडक्टर

CG पावर और इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस (CG Power and Industrial Solutions) गुजरात के साणंद में एक सेमीकंडक्टर फैसिलिटी (Semiconductor facility) स्थापित करेगी। यह निवेश पांच सालों में किया जाएगा और इसकी कुल लागत 7,600 करोड़ रुपये होगी।

सीजी पावर अपनी सेमीकंडक्टर फैसिलिटी को बनाने के लिए सरकार से सब्सिडी, निवेशकों से इक्विटी और बैंकों से ऋण लेने की योजना बना रही है।

CG पावर, रेनेसास और स्टार्स माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स मिलकर एक नई फैसिलिटी

CG पावर, रेनेसास और स्टार्स माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स मिलकर एक नई फैसिलिटी OSAT बनाएंगे। यह फैसिलिटी सेमीकंडक्टर चिप्स को इकट्ठा और टेस्ट करेगी। रेनेसास इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन जापान की एक प्रमुख सेमीकंडक्टर कंपनी है। वहीं, स्टार्स माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स थाईलैंड की एक प्रमुख OSAT कंपनी है।

Also Read: Welspun को BMC से मिला 4,124 करोड़ रुपये का ऑर्डर, लगाएगा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट

OSAT का क्या मतलब है?

OSAT का मतलब है “Outsourced Semiconductor Assembly and Test“। यह एक ऐसी कंपनी है जो सेमीकंडक्टर चिप्स को इकट्ठा और टेस्ट करती है।

OSAT कंपनियां सेमीकंडक्टर चिप्स के निर्माण में शामिल सभी चरणों को नहीं करती हैं। वे आमतौर पर चिप्स को डिजाइन करने या वेफर बनाने में शामिल नहीं होती हैं। इसके बजाय, वे चिप्स को अंतिम उत्पाद में बदलने के लिए जिम्मेदार होती हैं।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को सेमीकंडक्टर चिप्स बनाने के लिए सेमीकंडक्टर विनिर्माण सब्सिडी योजना को मंजूरी दी है। सरकार ने इस योजना के तहत एक संयुक्त उद्यम (ज्वाइंट वेंचर) बनाने की भी मंजूरी दी है।

JV का 92.3 प्रतिशत स्वामित्व सीजी के पास होगा

बयान में कहा गया है कि संयुक्त उद्यम (JV) का 92.3 प्रतिशत स्वामित्व CG के पास होगा और रेनेसा और स्टार्स माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स प्रत्येक के पास लगभग 6.8 प्रतिशत और 0.9 प्रतिशत की इक्विटी पूंजी होगी। साणंद में फैसिलिटी की क्षमता प्रति दिन 15 मिलियन यूनिट होगी।

Advertisement
First Published - March 1, 2024 | 3:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement