facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

2021 तक सीमित नहीं रहा ChatGPT, अब ले पाएंगे रियल टाइम जानकारी

Advertisement

अभी हाल ही में, ChatGPT में एक बड़ा अपडेट आया था, जो उसे वॉयस चैट करने और इमेज के साथ इंटरैक्ट करने की अनुमति देता है।

Last Updated- September 28, 2023 | 8:31 PM IST
Free ChatGPT Go plan

OpenAI ने अपने मुख्य प्रोडक्ट ChatGPT में महत्वपूर्ण सुधारों का खुलासा किया है। यह चैटबॉट अब इंटरनेट ब्राउज़ कर सकता है, जिसका अर्थ है कि यह यूजर्स को अब लेटेस्ट जानकारी दे सकता है। इस अपडेट से पहले, चैटबॉट केवल वही जानकारी दे सकता था जो सितंबर 2021 तक उपलब्ध थी।

OpenAI ने X (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर एक पोस्ट में कहा, “हमने मई में ChatGPT में वेब ब्राउजिंग को जोड़ा, और फीडबैक प्राप्त करने के बाद, हमने robots.txt और यूजर एजेंटों की पहचान करने जैसे कुछ सुधार किए। ये अपडेट उन कार्यों के लिए उपयोगी है, जिनमें लेटेस्ट जानकारी की आवश्यकता होती है, जैसे टेक्निकल रिसर्च, बाइक खरीदना, या यात्रा की योजना। अभी, यह प्लस और एंटरप्राइज यूजर्स के लिए है, लेकिन हम इसे जल्द ही सभी के लिए उपलब्ध कराएंगे। इसका उपयोग करने के लिए, बस GPT-4 मेनू में ‘बिंग के साथ ब्राउज़ करें’ चुनें।”

अभी हाल ही में, ChatGPT में एक बड़ा अपडेट आया था, जो उसे वॉयस चैट करने और इमेज के साथ इंटरैक्ट करने की अनुमति देता है। ये नये फीचर्स चैटबॉट को Apple के सिरी जैसे लोकप्रिय AI असिस्टेंट के जैसा बनाते हैं।

OpenAI के हालिया सुधार यूजर्स इंटरैक्शन को बढ़ाने और रियल टाइम जानकारी प्रदान करने की उनकी रणनीति को बताते हैं, जिससे चैटबॉट ज्यादा लोगों के लिए अधिक उपयोगी और आकर्षक बन जाएगा। इससे इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल और भी ज्यादा लोग करने लगेंगे और संभावित रूप से इसका बाज़ार मूल्य बढ़ सकता है।

हालिया रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि OpenAI निवेशकों से मौजूदा शेयरों को कुछ महीने पहले की तुलना में काफी ज्यादा वैल्यूएशन पर बेचने के बारे में बात कर रहा है। ये चर्चाएं अपडेटों की एक सीरीज के साथ मेल खाती हैं जिनसे ChatGPT को उपभोक्ताओं और बिजनेस दोनों के लिए ज्यादा प्रतिस्पर्धी प्रोडक्ट बनाने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - September 28, 2023 | 8:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement