facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इस कंपनी के पेट्रोल-पंप पर मिल रहा सस्ता पेट्रोल-डीजल, सरकारी तेल कंपनियों की चिंता बढ़ी!

Advertisement
Last Updated- May 30, 2023 | 1:26 PM IST
Fuel, Petrol

देश में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी ईंधन खुदरा विक्रेता नायरा एनर्जी (Nayara Energy) ने सरकारी तेल विपणन कंपनियों के मुकाबले एक रुपये कम कीमत पर Petrol-Diesel बेचना शुरू किया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) और ब्रिटेन की उसकी साझेदार BP PLC पहले ही PSU कंपनियों के मुकाबले कम कीमत पर ईंधन बेच रही है।

सरकारी स्वामित्व वाली इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट के बावजूद घरेलू बाजार में कटौती नहीं की है। दूसरी ओर निजी ईंधन खुदरा विक्रेता इस गिरावट का लाभ उपभोक्ताओं को दे रहे हैं।

नायरा एनर्जी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘घरेलू खपत को बढ़ावा देने और स्थानीय ग्राहकों को बेहतर सेवा देने के लिए, हम जून 2023 के अंत तक अपने खुदरा बिक्री केंद्रों पर एक रुपये की छूट दे रहे हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘हम भारत की ऊर्जा जरूरतों के लिए एक मजबूत भागीदार होने में विश्वास करते हैं और देश की मांग को पूरा करना जारी रखेंगे।’

नायरा एनर्जी के पास भारत के 86,925 पेट्रोल पंपों में सात फीसदी से अधिक की हिस्सेदारी है। कंपनी महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे 10 राज्यों में IOC, BPCL और HPCL की तुलना में एक रुपये प्रति लीटर कम कीमत पर पेट्रोल और डीजल बेच रही है।

Advertisement
First Published - May 30, 2023 | 1:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement