facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

केमिकल कंपनी ने किया डिविडेंड का ऐलान, नोट कर लें रिकॉर्ड डेट

Advertisement

Fineotex ने अपने Q3 FY25 के नतीजे भी जारी कर दिए हैं, जो थोड़े फीके रहे।

Last Updated- February 13, 2025 | 8:23 PM IST
Dividend

अगर आप Fineotex Chemical Limited (FCL) के निवेशक हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। इस स्मॉल-कैप स्पेशियलिटी केमिकल कंपनी ने 20% इंटरिम डिविडेंड देने का ऐलान कर दिया है। हर शेयर पर ₹0.40 का फायदा, और कुल मिलाकर कंपनी ₹4.58 करोड़ अपने शेयरहोल्डर्स को देगी।

डिविडेंड का पैसा उन सभी निवेशकों को मिलेगा जिनका नाम 18 फरवरी 2025 तक कंपनी के रिकॉर्ड में होगा। और हां, ये पैसा आपके खाते में 14 मार्च 2025 तक आ जाएगा।

अब बात करते हैं कंपनी के प्रदर्शन की। Fineotex ने अपने Q3 FY25 के नतीजे भी जारी कर दिए हैं, जो थोड़े फीके रहे। पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले कंपनी की इनकम 9% गिरकर ₹130.91 करोड़ पर आ गई। हालांकि, ऑपरेटिंग EBITDA ₹34.29 करोड़ रहा और EBITDA मार्जिन 27.2% पर बना रहा।

कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संजय टिबरेवाला का कहना है कि ये गिरावट बस थोड़े समय के लिए है। उनके मुताबिक, FMCG सेक्टर में डिमांड थोड़ी कमजोर रही, लेकिन ग्राहकों का भरोसा अब भी बरकरार है। टेक्सटाइल बिजनेस शानदार परफॉर्म कर रहा है और इस तिमाही में कंपनी ने 30 नए ग्राहक जोड़े हैं।

इसके अलावा, Fineotex अब सिर्फ टेक्सटाइल तक सीमित नहीं रहना चाहती। कंपनी ऑयल एंड गैस और वाटर ट्रीटमेंट जैसे नए क्षेत्रों में भी कदम बढ़ा रही है। उनका नया प्लांट Q2 FY26 तक तैयार हो जाएगा, जिससे उनकी प्रोडक्शन क्षमता और भी मजबूत होगी।

कंपनी के पास फिलहाल ₹300 करोड़ से ज्यादा का कैश बैलेंस है, जिसे वह नए बिजनेस अधिग्रहण के लिए इस्तेमाल करने की योजना बना रही है। मतलब, आने वाले समय में और बड़े फैसले हो सकते हैं, जो निवेशकों के लिए अच्छी खबर है।

Advertisement
First Published - February 13, 2025 | 8:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement