facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चेन्नई की कंपनी ने भारत की पहली स्वदेशी MRI प्रणाली बनाई

Advertisement

भारत का चिकित्सा उपकरण उद्योग बहुत हद तक आयात पर निर्भर है और अनुमान है कि 80 से 85 फीसदी उपकरण दूसरे देशों से आते हैं।

Last Updated- May 27, 2024 | 10:28 PM IST

चेन्नई मुख्यालय वाली फिशर मेडिकल वेंचर्स (FMVL) ने आयातित उपकरणों पर देश की निर्भरता कम करने के उद्देश्य से स्वदेशी मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग (MRI System) प्रणाली तैयार की है और इसे हासिल करने वाली देश की पहली कंपनी होने का दावा भी किया है।

कंपनी अपनी मेडिकल इमेजिंग और चिकित्सा प्रौद्योगिकी पेशकश को और वृहद करने के लिए अधिग्रहण और निवेश करने के लिए तैयार है।

भारत का चिकित्सा उपकरण उद्योग बहुत हद तक आयात पर निर्भर है और अनुमान है कि 80 से 85 फीसदी उपकरण दूसरे देशों से आते हैं। इसी निर्भरता के कारण हर साल 63,200 करोड़ रुपये का आयात होता है।

फिशर एमवीएल अब उच्च तकनीक उद्यमों की खरीद और निवेश के प्रति सक्रिय हो गई है। कंपनी अब उन कंपनियों के अधिग्रहण और निवेश की तरफ देख रही है जो कंपनियां सीटी स्कैनर, एआई आधारित एक्सरे उपकरण, टेलिरेडियोलॉजी समाधान और उन्नत डायग्नोस्टिक क्षेत्र में हैं।

इस विस्तार का उद्देश्य फिशर एमवीएल के पोर्टफोलियो में विविधता लाना और पॉइंट-ऑफ-केयर सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला के साथ डायग्नोस्टिक समाधान बाजार में अपनी पेशकशों को बढ़ाना है।

कंपनी अब नवोन्मेष को अपनाकर स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को समय पर और सटीक निदान के लिए आवश्यक उपकरणों से लैस होना चाहती है, जिससे रोगी देखभाल और परिणामों में वृद्धि हो।

Advertisement
First Published - May 27, 2024 | 10:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement