facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इंजीनियरिंग और इनोवेशन सेंटर बनाएगी Chevron, कंट्री हेड ने कहा- की जाएंगी भर्तियां, एनर्जी सेक्टर के लिए यह शानदार दौर

Advertisement

शेवरॉन इंडिया के कंट्री हेड अक्षय साहनी ने कहा कि शेवरॉन के 145 साल के इतिहास में इस केंद्र की स्थापना बडी उपलब्धि होगी।

Last Updated- August 21, 2024 | 6:14 AM IST
PC: Chevron

वैश्विक ऊर्जा समाधान प्रदाता शेवरॉन बेंगलूरु में अपने नए शोध एवं विकास केंद्र ‘शेवरॉन इंजीनियरिंग ऐंड इनोवेशन ऐक्सीलेंस सेंटर’ (इंजिन) पर 1 अरब डॉलर का निवेश कर रही है। भारत में यह कंपनी का पहला प्रमुख इंजीनियरिंग एवं नवाचार केंद्र होगा।

शेवरॉन इंजिन बेलंदूर के निकट बनेगा और इसमें इंजीनियरिंग और डिजिटल सेवाओं से जुड़ी प्रतिभाएं रखी जाएंगी। 2025 के अंत तक लगभग 600 भर्तियां की जाएंगी, जिनकी संख्या समय गुजरने के साथ बढ़ाई जाएगी।

शेवरॉन इंडिया के कंट्री हेड अक्षय साहनी ने कहा कि शेवरॉन के 145 साल के इतिहास में इस केंद्र की स्थापना बडी उपलब्धि होगी। ह्यूस्टन और कैलिफोर्निया में एक बड़े तकनीकी केंद्र के अलावा कंपनी के पास एबरडीन में कुछ छोटी प्रयोगशालाएं हैं। भारत कंपनी के बड़े प्रौद्योगिकी केंद्रों में शुमार होगा।

साहनी ने एक वीडियो इंटरव्यू में बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘हम मानते हैं कि ऊर्जा क्षेत्र के लिए यह शानदार दौर है, जहां ऊर्जा की बढ़ती मांग पूरी करने के साथ ही भविष्य के लिए कम कार्बन उत्सर्जन वाली ऊर्जा व्यवस्था तैयार करने की दोहरी चुनौती है। यहां ‘इंजिन’ में लोग उन तकनीकी समाधानों की दिशा में काम करने में मदद करेंगे।’

कंपनी ने इंजीनियरिंग के सभी क्षेत्रों– मैकेनिकल, केमिकल, कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग से भर्तियां करेगी। वह भूविज्ञान, भूभौतिकी और पर्यावरण विज्ञान विशेषज्ञों को भी रखेगी। साहनी ने जोर देकर कहा कि 13 अरब डॉलर का निवेश दिखाता है कि कंपनी धन लगाने के लिए ही नहीं बल्कि वैश्विक दक्षता की साझेदारी का संकल्प भी पूरा कर रही है।

यह केंद्र परिचालन संबंधित विश्वसनीयता में सुधार के साथ कम कार्बन वाले ऊर्जा समाधानों और कार्बन भंडारण के लिए जमीन के नीचे के भूविज्ञान पर भी ध्यान देगा। साहनी ने कहा कि बाहरी तकनीकी सेवाओं के साथ शेवरॉन की भागीदारी लगातार मददगार साबित होगी क्योंकि उसने बाहरी साझेदारियों और देसी भागीदारियों के लिए उसके पास योजनाएं हैं।

साहनी ने यह भी कहा कि भारत में खुद का केंद्र तैयार करने का मतलब यह नहीं है कि बाहरी तकनीकी सेवाओं की जरूरत या अहमियत कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि शेवरॉन कई वर्षों से भारत में है और प्रौद्योगिकी सेवा कंपनियों के साथ कंपनी के संबंध अच्छे रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘प्रौद्योगिकी सेवा कंपनियों ने हमारी कुछ जटिल परियोजनाओं और परिचालन सुविधाओं को तैयार करने में मदद की है। हम इंजीनियरिंग सेवा कंपनियों के साथ अपने अनुभव को बढ़ाकर उसका फायदा उठाना चाहते हैं।’

साहनी ने कहा कहा कि कंपनी को सभी तरह की भागीदारियों की जरूरत होगी और इसमें बाहरी सेवा प्रदाता भी होंगे। उन्होंने कहा, ‘कुछ मामलों में हम इसे बढ़ता देख रहे हैं क्योंकि अब हम भारत में हैं। अब हम पहले से ज्यादा भागीदारों के साथ काम कर पाएंगे। लेकिन कुछ मामलों में हम कंपनी के भीतर भी काम कर सकते हैं।’

Advertisement
First Published - August 21, 2024 | 6:14 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement