facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चीन की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार मेकर BYD पर लगे भारत में टैक्स कम अदा करने के आरोप: रिपोर्ट

Advertisement

BYD ने पहले ही भारत में 20 करोड़ डॉलर से अधिक का निवेश किया है और यह Atto 3 electric SUV और e6 EV की मार्केटिंग करती है

Last Updated- August 02, 2023 | 3:09 PM IST
BYD_Car

चीन की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी BYD पर टैक्स चौरी करने का आरोप लगा है। वाहन निर्माता BYD को इन आरोपों पर भारतीय जांच का सामना करना पड़ रहा है कि उसने देश में असेंबल और बेची जाने वाली कारों के लिए आयातित पार्ट्स पर बहुत कम टैक्स का भुगतान किया है। यह जानकारी रॉयटर्स को मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने दी।

रिपोर्ट में बताया गया कि भारत के राजस्व खुफिया निदेशालय (Directorate of Revenue Intelligence- DRI) ने आरोप लगाया है कि चीन की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन (EV) निर्माता ने 73 करोड़ रुपये (9 मिलियन डॉलर) बचाया है यानी 73 करोड़ रुपये के टैक्स का कम भुगहतान किया है। रॉयटर्स को दी जानकारी में सूत्रों में से एक कहा।

सूत्र ने कहा, हालांकि BYD ने DRI द्वारा ऐसा कहने के बाद यह रकम जमा कर दी है। लेकिन जांच अभी जारी है और अतिरिक्त टैक्स चार्ज और जुर्माना लगाया जा सकता है।

हालांकि, DRI ने अभी तक BYD को अंतिम नोटिस जारी नहीं किया है। भारत और चीन में BYD ने रॉयटर्स की तरफ से टिप्पणी मांगने वाले कई अनुरोधों का जवाब नहीं दिया।

भारत के वित्त मंत्रालय ने भी टिप्पणी के अनुरोध वाले ईमेल और व्हाट्सएप मैसेज का जवाब रॉयटर्स को नहीं दिया।

भारत में निवेश योजनाओं पर रोक लगा सकती है BYD

चीन सहित सीमावर्ती देशों से विदेशी निवेश पर सख्त नियमों के बीच, लोकल लेवर पर कार बनाने के 1 अरब डॉलर के प्रस्ताव पर BYD को नई दिल्ली से कड़ी जांच का सामना करना पड़ रहा है। BYD ने अपने भारतीय जॉइंट वेंचर पार्टनर को बताया कि वह निवेश योजनाओं (investment plans) को छोड़ने पर विचार कर रही है।

चीन के साथ विवाद का पड़ रहा असर

चीन की कंपनियां 2020 से भारत में सुर्खियों में आ गई हैं जब पड़ोसियों के बीच सीमा पर झड़पें हुईं।

स्मार्टफोन मेकर श्याओमी कॉर्प (Xiaomi Corp) पर रॉयल्टी के नाम पर विदेशी संस्थाओं को अवैध धन भेजने (illegal remittances) का आरोप लगाया गया है। हालांकि, स्मार्टफोन कंपनी ने इन आरोपों से इनकार किया है और कोर्ट में चुनौती दी है।

विदेशी कारों और इसके पार्ट्स के आयात पर कितना लगता है टैक्स

भारत पूरी तरह से निर्मित इलेक्ट्रिक कारों के आयात पर वाहन के मूल्य के आधार पर 70% या 100% टैक्स लगाता है, लेकिन कार के पार्ट्स के आयात पर 15% या 35% कर लगाता है जिन्हें बाद में लोकल स्तर पर EV में असेंबल किया जाता है।

हालांकि, ये कम दरें केवल तभी लागू होती हैं जब बैटरी पैक या मोटर जैसे पार्ट्स को व्हीकल चेसिस पर लगाए बिना आयात किया जाता है।

रॉयटर्स को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, BYD ने इन शर्तों को पूरा नहीं किया है, जिससे उसे कार के मूल्य के आधार पर 70% या 100% का भुगतान करना होगा।

हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि इन टैक्स नियमों का उल्लंघन किस अवधि के दौरान हुआ और न ही यह पता चल पाया कि कितनी कारें मंगाई गईं थी।

BYD भारत में बेचती है ये कारें

BYD, जिसने पहले ही भारत में 20 करोड़ डॉलर से अधिक का निवेश किया है, कॉरपोरेट बेड़े (corporate fleets ) के लिए Atto 3 electric SUV और e6 EV की मार्केटिंग करती है और इस साल के अंत में अपनी Seal electric sedan लॉन्च करने की योजना बना रही है।

सरकारी पंजीकरण डेटा (government registration data ) से पता चलता है कि 2022 में बिक्री शुरू होने के बाद से इसने भारत में लगभग 1,960 कारें बेची हैं।

Advertisement
First Published - August 2, 2023 | 12:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement