facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रिलायंस से लाइसेंस एग्रीमेंट के जरिए चीनी कंपनी SHEIN की भारत में एंट्री

Advertisement
Last Updated- May 20, 2023 | 12:24 AM IST
Chinese company Sheen enters India through license agreement with Reliance
Us.Shein.Com

चीन की कंपनी शीन (SHEIN) की भारत आ रही है। कंपनी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) के साथ लाइसेंस समझौते के माध्यम से भारत में कदम रखेगी और चीन की ऑनलाइन फास्ट फैशन रिटेलर द्वारा तकनीक से हस्तांतरण हो सकेगा।

समझौते के मुताबिक आरआरवीएल भारत के ग्राहकों के लिए अलग शीनइंडिया डॉट इन नाम से घरेलू ऐप का परिचालन करेगी और इस पर कंपनी का मालिकाना होगा। सरकार के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि यह वैश्विक ऐप से अलग संचालित होगा।

उन्होंने आगे साफ किया कि देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश नहीं होगा क्योंकि शीन की ओर से भारत की कंपनी में कोई इक्विटी निवेश नहीं किया जाएगा और इसका परिचालन रिलायंस रिटेल के 100 प्रतिशत मालिकाना में होगा। शीन को कोई भी भुगतान भारत की कंपनी के मुनाफे से होगा और फैशन रिटेलर को किसी नियत भुगतान की प्रतिबद्धता नहीं जताई गई है।

समझौते के तहत शीन अपनी तकनीक और ट्रेडमार्क का लाइसेंस देने को सहमत हुई है, जिसका इस्तेमाल आरआरवीएल करेगी और वह भारत के ग्राहकों के लिए स्वदेशी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म भी विकसित करेगी, जहां शीन ब्रांड के उत्पाद होंगे।

प्लेटफॉर्म का मालिकाना और नियंत्रण हमेशा आरआरवीएल की सहायक इकाई के पास बना रहेगा, जो 100 प्रतिशत भारतीय कंपनी है। प्लेटफॉर्म और सर्वर की होस्टिंग भारत में होगी और किसी ग्राहक का आंकड़ा भारत के बाहर नहीं भेजा जाएगा।

Advertisement
First Published - May 19, 2023 | 11:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement