facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

CII Survey: घरेलू मांग में सुधार से निजी पूंजीगत खर्च बढ़ने के आसार, महंगाई दर 5% से कम रहने की उम्मीद

Advertisement

सर्वेक्षण में कहा गया है ‘घरेलू मांग में सुधार ने कारोबार का ज्यादा आशावादी माहौल तैयार किया है, जो कंपनियों को निवेश और विस्तार करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।’

Last Updated- October 06, 2024 | 9:34 PM IST
Capex

बाहर की कमजोर परि​स्थिति और शिपिंग की बढ़ती लागत के बावजूद घरेलू मांग में सुधार के बीच भारतीय कंपनी जगत द्वारा निजी पूंजीगत व्यय में इजाफा किए जाने के आसार हैं। उद्योग के संगठन भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के सर्वेक्षण से यह जानकारी मिली है।

विभिन्न आकार की 200 से ज्यादा कंपनियों के बीच किए गए सर्वेक्षण से पता चला है कि इस साल जुलाई-सितंबर तिमाही (वित्त वर्ष 25 की दूसरी तिमाही) के दौरान सीआईआई का कारोबारी विश्वास सूचकांक मार्च के बाद से अपने सबसे ऊंचे स्तर 68.2 पर पहुंच गया। पिछली तिमाही में यह 67.3 था। वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही में यह 67.1 था।

इसमें कहा गया है कि 59 प्रतिशत उत्तरदाताओं को पिछले छह महीनों की तुलना में इस साल अप्रैल-सितंबर के दौरान निजी पूंजीगत व्यय में वृद्धि होने की उम्मीद है। सर्वेक्षण में कहा गया है ‘घरेलू मांग में सुधार ने कारोबार का ज्यादा आशावादी माहौल तैयार किया है, जो कंपनियों को निवेश और विस्तार करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।’

इसमें कहा गया है ‘उत्तरदाताओं के एक बड़े हिस्से का मानना है कि पहली छमाही में निजी पूंजीगत व्यय की राह में बदलाव नहीं होगा। केवल एक छोटे-से हिस्से (छह प्रतिशत) को इस बात की उम्मीद है कि वित्त वर्ष 24 की दूसरी छमाही की तुलना में निजी पूंजीगत व्यय का स्तर कमजोर रहेगा।’

अनुकूल मॉनसून के मद्देनजर 78 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि उन्हें इस साल मुद्रास्फीति पांच प्रतिशत से कम नजर आ रही है। इनमें से 33 प्रतिशत का कहना है कि यह 4.5 से पांच प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। 35 प्रतिशत का कहना है कि यह चार से 4.5 प्रतिशत के दायरे में रहने की उम्मीद है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबी आई) ने कहा है कि इस साल मुद्रास्फीति 4.5 प्रतिशत रहने के आसार हैं। 60 प्रतिशत से अधिक उत्तरदाताओं का मानना ​​था कि आरबीआई इस वित्त वर्ष में ब्याज दरों में कटौती की अपनी प्रक्रिया शुरू करेगा। इनमें से 34 प्रतिशत ने कहा कि अक्टूबर-दिसंतर तिमाही हमें दरों में कटौती के आसार हैं। अन्य 31 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि जनवरी-मार्च तिमाही में ऐसा होने लगेगा।

सर्वेक्षण में कहा गया है ‘हाल की अवधि में बैंकिंग की तरलता अ​धिक होने के कारण हम उम्मीद कर सकते हैं कि केंद्रीय बैंक अक्टूबर में आगामी मौद्रिक नीति में ब्याज दरों में कुछ ढील देगा या कम से कम नीतिगत रुख में बदलाव तो करेगा।’

घरेलू मांग में सुधार के कारण खास तौर पर ग्रामीण भारत वाली ज्यादातर कंपनियों (53 प्रतिशत) ने कहा कि उनकी कंपनी में क्षमता उपयोग का स्तर अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 75 से 100 प्रतिशत (46 प्रतिशत) और 100 प्रतिशत से अ​धिक (छह प्रतिशत) रहा।

Advertisement
First Published - October 6, 2024 | 9:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement