facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

थर्मल पावर संयंत्रों को सीआईएल की कोयले की आपूर्ति अक्टूबर में 11 प्रतिशत बढ़ी

Advertisement

बयान के अनुसार, ‘‘ बिजली क्षेत्र को क्वांटम आपूर्ति अक्टूबर तक 34.13 करोड़ टन की प्रगतिशील प्रतिबद्धता से 47 लाख टन अधिक थी।’’

Last Updated- November 02, 2023 | 6:49 PM IST
Coal production and supply at record level, big step towards self-reliant India कोयला उत्पादन और सप्लाई रिकॉर्ड स्तर पर, आत्मनिर्भर भारत की ओर बड़ा कदम

त्योहारी सीजन में बिजली की बढ़ती मांग के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी सीआईएल की बिजली उत्पादन संयंत्रों को कोयले की आपूर्ति अक्टूबर में 11 प्रतिशत बढ़कर 5.08 करोड़ टन हो गई।

कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की बिजली क्षेत्र को ईंधन आपूर्ति पिछले वित्त वर्ष अक्टूबर में 4.58 करोड़ टन थी। चालू वित्त वर्ष के पहले सात महीनों में सीआईएल द्वारा बिजली क्षेत्र को कोयले की आपूर्ति एक साल पहले के 33.1 करोड़ टन से 1.5 करोड़ टन बढ़कर 34.6 करोड़ टन हो गई।

इसमें 4.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई। बयान के अनुसार, ‘‘ बिजली क्षेत्र को क्वांटम आपूर्ति अक्टूबर तक 34.13 करोड़ टन की प्रगतिशील प्रतिबद्धता से 47 लाख टन अधिक थी।’’

कंपनी बिजली क्षेत्र को 61.0 करोड़ टन के वार्षिक आपूर्ति लक्ष्य को पार करने को लेकर आश्वस्त है। सीआईएल ने अप्रैल-अक्टूबर अवधि में 4.2 करोड़ टन अधिक यानी 39.4 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 35.2 करोड़ टन था।

सीआईएल प्रमुख पी. एम. प्रसाद ने बुधवार को कंपनी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में कहा, ‘‘सीआईएल ने अपने स्थापना वर्ष 1975 में 7.9 करोड़ टन के उत्पादन से लेकर वित्त वर्ष 2023 में 70.3 करोड़ टन के उत्पादन का एक लंबा सफर तय किया है। हम चालू वित्त वर्ष में 78.0 करोड़ टन के चुनौतीपूर्ण उत्पादन लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं।’’

सीआईएल के खदान निकास (पिथेड) में कोयले का भंडार अक्टूबर के अंत में 4.1 करोड़ टन था, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 1.4 करोड़ टन अधिक है। भविष्य की मांग में किसी भी वृद्धि को पूरा करने के लिए पर्याप्त है। घरेलू कोयला उत्पादन में कोल इंडिया का योगदान 80 प्रतिशत से अधिक है।

Advertisement
First Published - November 2, 2023 | 1:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement