facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Cinepolis India: सिनेपोलिस को अखरी मॉल की कमी, 1,000 स्क्रीन का लक्ष्य अधूरा

Advertisement

इस साल सिनेपोलिस की योजना 280 करोड़ रुपये की क्षमता विस्तार के साथ देश भर में 80 स्क्रीन शुरू करने की थी।

Last Updated- September 09, 2024 | 6:40 AM IST
World Theatre Day

भारत में मॉल की संख्या कम बढ़ने के कारण मेक्सिको की अंतरराष्ट्रीय मूवी थियेटर श्रृंखला सिनेपोलिस की भारतीय इकाई की बढोतरी पर असर डाला है। देश की पहली अंतरराष्ट्रीय सिनेमा प्रदर्शक सिनेपोलिस ने 2009 में भारत में आई थी। उसका लक्ष्य 10 वर्षों में 1,000 स्क्रीन हासिल करना था।

इस साल सिनेपोलिस की योजना 280 करोड़ रुपये की क्षमता विस्तार के साथ देश भर में 80 स्क्रीन शुरू करने की थी। इसके लिए रकम आंतरिक तौर पर जुटाई गई थी। उन 80 स्क्रीनों में से सिनेपोलिस इंडिया ने 50 स्क्रीनों के लिए फिट आउट प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

सिनेपोलिस इंडिया के प्रबंध निदेशक देवांग संपत ने बिज़नेस स्टैंडर्ड के साथ बातचीत में कहा, ‘अब हमारे पास कोई लक्ष्य नहीं है। यह स्पष्ट है कि हम 1,000 स्क्रीन शुरू करना चाहते थे मगर यह आसान नहीं था। फिलहाल हमारे पास 450 स्क्रीन हैं।’

उन्होंने कहा, ‘सिनेमा पूरी तरह से मॉल पर निर्भर होते हैं और कई स्क्रीन शुरू करने के लिए हमें उतने मॉल नहीं दिखते हैं। इसलिए फिलहाल हम उन 80 स्क्रीनों पर ही ध्यान जारी रखेंगे। हम एक साल में 40 या 50 स्क्रीन शुरू करने में सक्षम हो सकते हैं।’

संपत ने कहा कि अगर लाइसेंस समय पर मिल जाए और बिल्डर भी तय वक्त पर मॉल तैयार कर दें तो सिनेपोलिस अपना लक्ष्य हासिल कर सकती है। 2024 में सिनेपोलिस इंडिया ने गुजरात में कुछ परिचालन परियोजनाओं के साथ हैदराबाद में 11, जयपुर में , गुरुग्राम में 1 और दिल्ली में 1 स्क्रीन शुरू किया है।

Advertisement
First Published - September 9, 2024 | 6:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement