facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Cipla: सिप्ला ने एथरिस में किया और निवेश

Advertisement

सिप्ला का mRNA तकनीक में 30 लाख यूरो का निवेश, एथरिस GMBH में बढ़ाई हिस्सेदारी

Last Updated- June 18, 2024 | 9:58 PM IST
Cipla

सिप्ला के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी सिप्ला (ईयू) श्वसन संबंधी उपचार के लिए एमआरएनए तकनीक में वैश्विक स्तर पर अग्रणी एथरिस जीएमबीएच में 30 लाख यूरो का और निवेश करेगी। सिप्ला ने आज यह ऐलान किया। परिवर्तनीय ऋण के जरिये किया जाने वाला यह अतिरिक्त निवेश एमआरएनए क्षेत्र में सिप्ला की भागीदारी को रफ्तार देगा।

सिप्ला ने साल 2022 में एथरिस में 1.5 करोड़ यूरो का निवेश किया था। इसका इरादा एमआरएनए क्षेत्र में सिप्ला के प्रवेश को बढ़ाना और उभरते बाजारों में रोगियों को खास तौर पर श्वसन संबंधी उपचार को ध्यान में रखते हुए एमआरएनए आधारित नया उपचार प्रदान करना है।

इस संबंध में सिप्ला के प्रबंध निदेशक और वैश्विक मुख्य कार्याधिकारी उमंग वोहरा ने कहा ‘हम नवीन तौर-तरीकों की दिशा में निवेश बढ़ाने और भारत सहित उभरते देशों में आधुनिक उपचार उपलब्ध कराने का प्रयास करते हैं। एथरिस में यह अतिरिक्त निवेश ग्लोबल साउथ में एमआरएनए आधारित उपचार जैसे अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवा समाधान लाने में मदद करेगा।’

इस नए निवेश का स्वागत करते हुए एथरिस के मुख्य कार्याधिकारी कार्स्टन रूडोल्फ ने कहा कि सिप्ला द्वारा किया गया यह अतिरिक्त निवेश हमारे प्लेटफॉर्म की व्यापक क्षमता और श्वसन आरएनए आधारित दवाओं का विकास करने के लिए एथरिस के नवीन दृष्टिकोण को और पुष्ट करता है।

Advertisement
First Published - June 18, 2024 | 9:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement