facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Cipla को झटका: लैनरियोटाइड की आपूर्ति अटकी, अमेरिकी कारोबार को लेकर बढ़ी चिंता

Advertisement

इसकी वजह यह है कि उसके विशेष निर्माण भागीदार फार्माथेन इंटरनैशनल एस.ए. ने यूएस एफडीए के निरीक्षण के बाद उत्पादन अस्थायी रूप से रोक दिया है

Last Updated- January 16, 2026 | 10:08 PM IST
Cipla q3 results
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

सिप्ला ने बुधवार को एक्सचेंज को जानकारी दी है कि उसकी प्रमुख अमेरिकी दवा लैनरियोटाइड इंजेक्शन की आपूर्ति अल्पावधि में सीमित रहेगी। इसकी वजह यह है कि उसके विशेष निर्माण भागीदार फार्माथेन इंटरनैशनल एस.ए. ने यूएस एफडीए के निरीक्षण के बाद उत्पादन अस्थायी रूप से रोक दिया है।

अमेरिकी दवा नियामक ने 10 से 21 नवंबर, 2025 के बीच ग्रीस में फार्माथेन की रोडोपी निर्माण इकाई का निरीक्षण किया। उसने फॉर्म 483 में नौ निरीक्षण आपत्तियां जारी कीं। फॉर्म 483 का एक संपादित वर्जन 7 जनवरी को सार्वजनिक किया गया, जिससे मीडिया में खबरें आईं और सिप्ला के शेयर की कीमत में तेज उतार-चढ़ाव देखा गया।  

लैनरियोटाइड इंजेक्शन का इस्तेमाल एक्रोमेगली (ग्रोथ हार्मोन डिस ऑर्डर) और गैस्ट्रोएंटेरोपैंक्रियाटिक न्यूरो एंडोक्राइन ट्यूमर के लंबे इलाज में किया जाता है। इसका इस्तेमाल उन मरीजों में किया जाता है, जिनका इलाज सर्जरी या रेडिएशन से नहीं किया जा सकता। जेपी मॉर्गन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2025 में उसने लगभग 13.5 करोड़ डॉलर का योगदान दिया जो सिप्ला की कुल अमेरिकी बिक्री का लगभग 15 प्रतिशत है। जेपी मॉर्गन का अनुमान है कि सिप्ला के लैनरियोटाइड उत्पाद वित्त वर्ष 2026 में 11.5 करोड़ डॉलर, वित्त वर्ष 2027 में 10.9 करोड़ डॉलर और 2028 में 9.7 करोड़ डॉलर का योगदान देंगे।  

विशेष रूप से फार्माथेन द्वारा सिप्ला की अमेरिकी सहायक इकाई सिप्ला यूएसए इंक. को आपूर्ति किया जाने वाला लैनरियोटाइड अमेरिकी बाजार में कंपनी के तीन प्रमुख उत्पादों में शुमार है। सिप्ला ने कहा कि सुधार के लिए उत्पादन को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है। उम्मीद है कि नियामकीय और गुणवत्ता संबंधित मंजूरी मिलने के बाद वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में आपूर्ति फिर शुरू हो जाएगी। तब तक, इसकी आपूर्ति सीमित रहेगी।

बुधवार को सिप्ला का शेयर करीब 4 फीसदी गिर गया, जबकि एनएसई फार्मा इंडेक्स में करीब 1 प्रतिशत की तेजी आई। 

Advertisement
First Published - January 16, 2026 | 10:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement