facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

खास क्षेत्रों में अधिग्रहण करने को तैयार Cipla, MD ने कहा- भारत में 2045 तक 13.4 करोड़ से ज्यादा होंगे मधुमेह रोगी

Advertisement

Cipla के CEO उमंग वोहरा ने बताया कि वे ऑन्कोलॉजी, मानसिक स्वास्थ्य, मोटापा, डायग्नोस्टिक सेवाओं, जीनोमिक्स आदि जैसे क्षेत्रों में अधिग्रहण करने के लिए तैयार हैं।

Last Updated- March 27, 2024 | 10:42 PM IST
Cipla Q1 Results: Third largest pharmaceutical company recorded huge profit, shares made records Cipla Q1 Results: तीसरी सबसे बड़ी दवा कंपनी ने दर्ज किया जबरदस्त मुनाफा, शेयरों ने बना दिए रिकॉर्ड

मुंबई की फार्मा कंपनी सिप्ला ऑन्कोलॉजी, मानसिक स्वास्थ्य, मोटापा, स्वास्थ्य कल्याण, जीनोमिक्स और डायग्नोस्टिक सेवा क्षेत्रों में अधिग्रहण के अवसरों का आकलन कर रही है। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है। मंगलवार को भारत में सनोफी की सेंट्रल नर्वस सिस्टम (सीएनएस) दवाओं के वितरण के लिए उसके साथ गठजोड़ के बाद सिप्ला मधुमेह रोधी क्षेत्र में लाइसेंसिंग सौदों के लिए भी तैयार है।

सिप्ला के प्रबंध निदेशक और वैश्विक मुख्य कार्याधिकारी उमंग वोहरा ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि वे ऑन्कोलॉजी, मानसिक स्वास्थ्य, मोटापा, स्वास्थ्य कल्याण, डायग्नोस्टिक सेवाओं, जीनोमिक्स आदि जैसे क्षेत्रों में अधिग्रहण करने के लिए तैयार हैं।

विश्लेषकों का मानना है कि चूंकि सिप्ला का इरादा फार्मा कंपनी से एकीकृत स्वास्थ्य सेवा कंपनी के रूप में बढ़ना है, इसलिए वह इन क्षेत्रों में अवसरों का मूल्यांकन कर रही है।

हालिया विश्लेषण में नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने कहा है कि हालांकि सिप्ला भारत में सीएनएस और मधुमेह खंडों की प्रमुख कंपनी नहीं है, लेकिन इसका लक्ष्य इन क्रोनिक उपचारों में वृद्धि करना है।

वोहरा ने कहा कि वे मधुमेह के क्षेत्र में वैश्विक बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ लाइसेंसिंग अवसरों और सहयोग के लिए भी तैयार हैं। इन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करना स्पष्ट है क्योंकि भारत में साल 2045 तक 13.4 करोड़ से अधिक मधुमेह रोगी होने का अनुमान जताया गया है।

Advertisement
First Published - March 27, 2024 | 10:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement