facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Cipla के प्रवर्तकों ने 2,637 करोड़ रुपये में 2.53% हिस्सेदारी बेची

Advertisement

सिप्ला के शेयर (Cipla Share) ने इस घटनाक्रम पर सकारात्मक प्रतिक्रिया जताई और 3.6 फीसदी चढ़कर 1,405 रुपये पर बंद हुआ।

Last Updated- May 15, 2024 | 11:16 PM IST
Cipla

दवा कंपनी सिप्ला (Cipla) के प्रवर्तकों यानी हामिद फैमिली के सदस्यों ने बुधवार को ब्लॉक डील के जरिये कंपनी की 2.53 फीसदी हिस्सेदारी बेची और खरीदारों में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्युचुअल फंड और आदित्य बिड़ला सन लाइफ एमएफ शामिल हैं।

इससे मिली 2,637 करोड़ रुपये की नकदी का इस्तेमाल परोपकार समेत विशिष्ट जरूरतों पर किया जाएगा। मुंबई मुख्यालय वाली कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, आईसीआईसीआई एमएफ ने 743 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे जबकि आदित्य बिड़ला सन लाइफ एमएफ ने 309 करोड़ रुपये की खरीदारी की।

स्टॉक एक्सचेंजों को भेजी सूचना में सिप्ता ने कहा कि शीरीन हामिद, रुमाना हामिद, समीना हामिद और ओकासा फार्मा प्राइवेट लिमिटेड (सभी प्रवर्तक समूह के तौर पर वर्गीकृत) ने सिप्ला की 2.53 फीसदी हिस्सेदारी परोपकार समेत विशिष्ट जरूरतों की खातिर नकदी सृजन के लिए की।

लेनदेन के बाद पूरे प्रवर्तक समूह के पास कंपनी की 31.67 फीसदी हिस्सेदारी बनी र हेगी और वे सिप्ला के भविष्य के लिए प्रतिबद्ध बने रहेंगे। मार्च के आखिर में प्रवर्तकों के पास कंपनी की 33.47 फीसदी हिस्सेदारी थी।

टॉरेंट फार्मा के साथ प्रवर्तक हिस्सेदारी बेचने की बात टूटने के आठ महीने बाद सिप्ला के प्रवर्तक फैमिली के कुछ सदस्यों ने अपनी हिस्सेदारी बेची। एक अन्य समूह प्रवर्तक कंपनी ओकासा फार्मा और एमके हामिद की पत्नी शीरीन व उनकी बेटियों समीना व रुमाना ने अपनी हिस्सेदारी का कुछ भाग बेचा।

सिप्ला के शेयर (Cipla Share) ने इस घटनाक्रम पर सकारात्मक प्रतिक्रिया जताई और 3.6 फीसदी चढ़कर 1,405 रुपये पर बंद हुआ।

बाजार के सूत्रों के मुताबिक, पिछले साल प्राइवेट इक्विटी कंपनी ब्लैकस्टोन ने सिप्ला की प्रवर्तक हिस्सेदारी खरीदने की पेशकश की थी और सितंबर में टॉरेंट फार्मा ने अन्य पेशकश की थी। टॉरेंट की पेशकश उस समय की बाजार कीमत के करीब थी।

शेयर की पेशकश मंगलवार के बंद भाव पर अधिकतम 5 फीसदी की छूट के साथ की गई। बैंकरों ने कहा कि बिक्री के बावजूद हामिद फैमिली के पास कंपनी की खासी हिस्सेदारी बनी रहेगी, वहीं रोजाना के कामकाज प्रोफेशनल के हाथों में रहेंगे।

एक बैंकर ने कहा, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज में प्रवर्तकों के पास कंपनी की 26.6 फीसदी हिस्सेदारी है और उनके पास कंपनी का नियंत्रण है।

Advertisement
First Published - May 15, 2024 | 10:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement