facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Cipla Q1FY24 result: नेट प्रॉफिट बढ़कर 895 करोड़ रुपये पर, रेवेन्यू 12.2 फीसदी बढ़ा

Advertisement

Cipla ने बुधवार को बीएसई फाइलिंग में कहा कि मार्च तिमाही में तुलना में उसका नेट प्रॉफिट 151.7 प्रतिशत बढ़ा है।

Last Updated- July 26, 2023 | 4:21 PM IST
Cipla Q3 Results: Profit up 7% to Rs 808 crore

दवा बनाने वाली कंपनी सिप्ला (Cipla Q1 Results) का 2023-24 की पहली तिमाही में नेट प्रॉफिट बढ़कर 895.02 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 759.16 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

कंपनी ने बुधवार को बीएसई फाइलिंग में कहा कि मार्च तिमाही में तुलना में उसका नेट प्रॉफिट 151.7 प्रतिशत बढ़ा है। तब कंपनी का मुनाफा 355.49 करोड़ रुपये था।

सिप्ला की 30 जून 2023 को समाप्त तिमाही में ऑपरेशन से आय सालाना आधार पर 12.2 प्रतिशत बढ़कर 4,318.19 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 3,846.14 करोड़ रुपये थी। वहीं, मार्च तिमाही में कंपनी की ऑपरेशन से इनकम 3,893.74 करोड़ रुपये रही थी।

सिप्ला का वन इंडिया कारोबार जून तिमाही में 12 प्रतिशत बढ़ा

इसके अलावा सिप्ला का वन इंडिया कारोबार जून तिमाही में सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़ गया। वहीं, अमेरिका में कंपनी का बिजनेस 43 प्रतिशत के उछाल के साथ रिकॉर्ड 22 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। कंपनी का साउथ अफ्रीका में कारोबार भी बढ़ा है। इसमें सालाना आधार पर 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

सिप्ला के प्रबंध निदेशक और वैश्विक सीईओ उमंग वोहरा ने कहा कि कंपनी का वन-इंडिया कारोबार जून तिमाही के दौरान 12 प्रतिशत की दर से दोहरे अंक में बढ़ रहा है, जिसका नेतृत्व ब्रांडेड नुस्खों के साथ क्रोनिक थेरेपी में निरंतर वृद्धि के साथ हुआ है।

वोहरा ने कहा, “हम आगामी तिमाहियों में विकास के लिए एक मजबूत आधार स्थापित करने की दिशा में काम करना जारी रखने के लिए उत्साहित हैं। हम भारत में ब्रांडेड प्रिस्क्रिप्शन व्यवसाय में क्रोनिक थेरेपी में नेतृत्व जारी रखने, अमेरिका में अपनी पाइपलाइन का और विस्तार करने और दक्षिण अफ्रीका में सबसे बड़ा प्रिस्क्रिप्शन व्यवसाय बनने का लक्ष्य रखते हैं।”

Advertisement
First Published - July 26, 2023 | 4:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement