facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

क्या Cipla के शेयर खरीदेगी Torrent Pharma? क्या फाइनल होगी देश की सबसे बड़ी प्राइवेट इक्विटी डील?

Advertisement

सिप्ला के प्रमोटर्स की हिस्सेदारी खरीदने के लिए टोरेंट फार्मा नॉन-बाइंडिंग बिड दाखिल कर सकती है।कंपनी तीन से चार प्राइवेट इक्विटी कंपनियों और विदेशी संस्थानों से भी बातचीत कर

Last Updated- September 01, 2023 | 10:16 AM IST
Cipla

Cipla Stake Sale: फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी सिप्ला (Cipla) की हिस्सेदारी टोरेंट फार्मा खरीद सकती है। सिप्ला के प्रमोटर्स की हिस्सेदारी खरीदने के लिए टोरेंट फार्मा नॉन-बाइंडिंग बिड दाखिल कर सकती है। सीएनबीसी ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी रिपोर्ट की है। टोरेंट फार्मा इसको लेकर आने वाले हफ्तों में फैसला कर सकती है।

रिपोर्ट की मानें तो इसे लेकर कंपनी तीन से चार प्राइवेट इक्विटी कंपनियों और विदेशी संस्थानों से भी बातचीत कर रही है। हालांकि इस पूरे मामले में अभी टोरेंट फार्मा और सिप्ला की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ये भी पढ़ें- India GDP Growth: जून तिमाही में 7.8% रही जीडीपी ग्रोथ, RBI के अनुमान से कम

प्राइवेट इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन से बातचीत

इसके पहले ये जानकारी सामने आई थी कि सिप्ला के प्रमोटर्स अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए प्राइवेट इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन और BPEA EQT से बाचतीत कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सिप्ला के प्रमोटर्स चेयरमैन वाईके हमीद (YK Hamied), वाइस चेयरमैन एमके हमीद (MK Hamied) और एग्जेक्यूटिव वाइस चेयरमैन समीन हमीद (Samina Hamied) समेत कंपनी आगे की योजना बना रही है। इसी को लेकर ही हिस्सेदारी बेचने पर विचार हो रहा है। एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक टोरेंट सिप्ला में हमीद परिवार की हिस्सेदारी लेना चाहती है।

ब्लैकस्टोन ने एलपी (लिमिटेड पार्टनर्स) के साथ मिलकर नॉन-बाइंडिंग बोली भी लगा दी है। अब अगर ये डील हो जाती है तो यह देश की सबसे बड़ी प्राइवेट इक्विटी डील होगी।

ये भी पढ़ें-  Adani पर OCCRP के नए आरोप, शेयरों ने झेला कोप

Torrent बन जाएगी दूसरी सबसे बड़ी फार्मा कंपनी

अगर टोरेंट फार्मा सिप्ला के प्रमोटर्स की हिस्सेदारी खरीदने में सफल हो जाती है तो रेवेन्यू के हिसाब से यह देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी हो जाएगी। अभी देश की सबसे बड़ी कंपनी सन फार्मा है।

Advertisement
First Published - September 1, 2023 | 10:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement