facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

OHM को 1,000 ई-सी3 ईवी की आपूर्ति करेगी Citroen

Advertisement

पहले चरण में हैदराबाद में 120 वाहनों की आपूर्ति की जाएगी जबकि शेष 880 वाहनों को अगले 12 महीनों में ओएचएम ई-लॉजिस्टिक्स अपने बेड़े में धीरे-धीरे शामिल करने की योजना बना रही है।

Last Updated- May 16, 2024 | 3:32 PM IST
Citroen
Representative Image

फ्रांसीसी कार विनिर्माता सिट्रॉन ने गुरुवार को कहा कि वह ओएचएम ई-लॉजिस्टिक्स को अपने इलेक्ट्रिक मॉडल ई-सी3 की 1,000 इकाइयों की चरणबद्ध ढंग से आपूर्ति करेगी।

सिट्रॉन ने गुरुवार को बयान में कहा कि ओएचएम ई-लॉजिस्टिक्स की इलेक्ट्रिक परिवहन सेवाओं में ई-सी3 मॉडल को शामिल करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं और सिट्रॉन ई-सी3 मॉडल की 1,000 इकाइयों की 12 महीनों में आपूर्ति की जाएगी।

सिट्रॉन इंडिया के ब्रांड निदेशक शिशिर मिश्रा ने कहा, ‘‘यह साझेदारी इलेक्ट्रिक परिवहन को बढ़ावा देने और आवागमन क्षेत्र में कार्बन उत्सर्जन कम करने के हमारे साझा दृष्टिकोण को रेखांकित करती है।’’

पहले चरण में हैदराबाद में 120 वाहनों की आपूर्ति की जाएगी जबकि शेष 880 वाहनों को अगले 12 महीनों में ओएचएम ई-लॉजिस्टिक्स अपने बेड़े में धीरे-धीरे शामिल करने की योजना बना रही है। ओएचएम ने अक्टूबर, 2022 में 100 इलेक्ट्रिक कैब के साथ अपना बेड़ा शुरू किया था। उन वाहनों को जीएमआर हैदराबाद हवाई अड्डे पर तैनात किया गया है।

Advertisement
First Published - May 16, 2024 | 3:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement