facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Samsung इकाई में 30वें दिन भी सीटू की हड़ताल जारी

Advertisement

यूनियन नेताओं के साथ बातचीत की मांग पर कर्मचारी हड़ताल जारी रखे हुए हैं, जबकि सैमसंग ने कर्मचारियों को ₹5,000 का विशेष प्रोत्साहन देने का प्रस्ताव दिया है।

Last Updated- October 08, 2024 | 10:34 PM IST
Samsung IPO

श्रीपेरंबदूर संयंत्र में सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स द्वारा कर्मचारियों को वेतन वृद्धि की पेशकश के बावजूद विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाली यूनियन – सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) की अगुआई में कर्मचारियों का एक बड़ा वर्ग मंगलवार को 30वें दिन भी हड़ताल पर रहा।

सीटू के वरिष्ठ नेता ए जेनिटन ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘हमने सरकार के साथ बातचीत की। सीटू पंजीकृत यूनियन की हमारी प्रमुख मांग पूरी नहीं हुई है। जब तक यह नहीं मानी जाती, तब तक हम हड़ताल जारी रखेंगे। कंपनी के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले लोग कंपनी द्वारा गठित समिति का ही हिस्सा हैं।’ सोमवार को कंपनी ने अपने कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ समझौता किया।

इसमें उसने अपने कर्मचारियों को 5,000 रुपये का विशेष प्रोत्साहन देने पर सहमति जताई। सीटू कंपनी के साथ इस बातचीत का हिस्सा नहीं थी। सीटू इस हड़ताल का नेतृत्व कर रही है जिसमें लगभग 1,300 लोग शामिल हैं।

समझौते के अनुसार कंपनी अक्टूबर 2024 से मार्च 2025 तक प्रति माह 5,000 रुपये का प्रोडक्टिविटी स्टैबिलाइजेशन इन्सेंटिव देगी। कर्मचारियों के साथ वेतन संबंधी बातचीत के दौरान साल 2025-26 में वार्षिक वेतन वृद्धि के लिए इस विशेष प्रोत्साहन पर विचार किया जाएगा।

इस घटनाक्रम से अवगत सूत्र ने कहा, ‘यूनियन की मान्यता और अपने नेताओं के साथ बातचीत की मांग पर सीटू अड़ी हुई है।’ यूनियन इस मांग पर भी अड़ी हुई है कि सैमसंग इंडिया वर्कर्स यूनियन (एसआईडब्ल्यूयू) के अध्यक्ष ई. मुथुकुमार को इस बातचीत में शामिल किया जाए। वह सीटू के वरिष्ठ नेता हैं लेकिन कंपनी के कर्मचारी नहीं हैं। दूसरी तरफ कंपनी स्पष्ट कर दिया था कि वह केवल अपने कर्मचारियों से बात करेगी, किसी तीसरे पक्ष से नहीं।

Advertisement
First Published - October 8, 2024 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement