facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सिविल कंस्ट्रक्शन सेक्टर की कंपनी को मिला 800 करोड़ से ज्यादा का ऑर्डर, कैसा रहेगा शेयर पर असर

Advertisement

दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 22 फीसदी घटकर 102 करोड़ रुपये रहा है।

Last Updated- March 09, 2024 | 11:28 AM IST
Economic Survey 2025: India needs to increase investment on infrastructure in the next two decades भारत को अगले दो दशक में इंफ्रास्ट्रक्चर पर निवेश बढ़ाने की जरूरत

कंस्ट्रक्शन की फील्ड में काम करने वाली कंपनी एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से बड़ा ऑर्डर मिला है। इस बारे में शुक्रवार रात कंपनी ने शेयर बाजार को जानकारी दी है। मिली जानकारी के मुताबिक एनएचएआई के आंध्र प्रदेश में हाईवे प्रोजेक्ट्स की बोली जीत ली है।

कंपनी को मिलने वाले इस ऑर्डर का साइज 800 करोड़ रुपये से ज्यादा का है। बता दें, कंपनी ने जनवरी में ही 700 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेलवे प्रोजेक्ट हासिल किया है।

जानकारी के अनुसार, एनएचएआई के हाईवे प्रोजेक्ट के लिए कंपनी एल 1 बिडर रही है, यानि कि कंपनी की बिड सबसे कम रही है।

अथॉरिटी ने इस प्रोजेक्ट की लागत का अनुमान 943.99 करोड़ रुपये लगाया था, हालांकि कंपनी ने 862.11 करोड़ रुपये की बोली लगाई जो कि सबसे कम बोली साबित हुई।

ये भी पढ़ें- OpenAI ने जताया सैम ऑल्टमैन पर भरोसा, कंपनी के बोर्ड में होगी वापसी, 3 नए डायरेक्टर भी शामिल

दो हाईवे बनाने का प्रोजेक्ट

इस प्रोजेक्ट के तहत दो हाईवे पर काम होना है। एक तमिलनाडु आध्रप्रदेश बॉर्डर पर 4 लेन का हाईवे और दूसरा आंध्रप्रदेश में एनएच 71 पर 6 लेन का हाईवे है, जिसका काम प्रस्तावित है।

शेयर में क्या हुआ असर

पिछले कारोबारी सत्र में स्टॉक 0.4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 909 के स्तर पर बंद हुआ है। स्टॉक ने अपने निवेशकों को एक साल में 19 फीसदी का रिटर्न दिया है। 3 महीने में स्टॉक 7 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है. एक महीने में स्टॉक 2 फीसदी से ज्यादा गिरा है।

ये भी पढ़ें- Tata Group: टाटा संस का कर्ज 8 साल में सबसे कम; सेमीकंडक्टर, EV बैटरी और नए डिजिटल उद्यमों को मिल रहा दम

कंपनी की वित्तीय सेहत
दिसंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा पिछले साल के मुकाबले 22 फीसदी घटकर 102 करोड़ रुपये रहा है। बिक्री साल दर साल के आधार पर 15 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 1364 करोड़ रुपये रही। एबिटडा 4 फीसदी गिरा है।

(डिस्क्लेमर: यहां पर सिर्फ कंपनी से जुड़ी खबर दी गई है। बिजनेस स्टैंडर्ड हमेशा सलाह देता है कि निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या सर्टिफाइड एक्सपर्ट से राय जरूर लें।)

Advertisement
First Published - March 9, 2024 | 11:28 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement