facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कंपनी को दिए कर्ज को लेकर अमेरिकी अदालत में याचिकाकर्ताओं के दावे अजीबः बैजूस

Advertisement

एडटेक दिग्गज कंपनी ने कहा ऋणदाताओं का 50 करोड़ डॉलर छिपाने का दावा पूरी तरह से गलत है

Last Updated- May 19, 2023 | 10:20 PM IST
कंपनी मंत्रालय का निर्देश, Byju’s मामले की जांच में तेजी लाएं, Company Ministry's instructions to speed up investigation into Byju's case
Shutter Stock

एडटेक कंपनी बैजूस (Byju’s) ने शुक्रवार को कहा कि डेलावेयर की एक अदालत ने उसे बैजूस अल्फा के साथ यथास्थिति बरकरार रखने का अंतरिम आदेश दिया है। यह ऋण प्राप्त करने के लिए बनी एक निष्क्रिय अमेरिकी कंपनी है, लेकिन याचिकाकर्ताओं द्वारा किए गए अजीब दावों के कारण इसे खारिज कर दिया गया।

ऋणदाताओं और एडटेक दिग्गज के बीच लड़ाई कारण उधारदाताओं ने कथित तौर पर बिना कर्मचारी वाली कंपनी बैजूस अल्फा पर 50 करोड़ डॉलर छिपाने का आरोप लगाया है। यह आरोप डेलावेयर में गुरुवार को एक अदालती सुनवाई के दौरान लगाया गया था, जहां अल्फा को इस मुकदमे का सामना करना पड़ा कि फर्म को किसे नियंत्रित करना चाहिए। ऋणदाताओं का दावा है कि इस साल की शुरुआत में एक डिफॉल्ट के कारण, उनके पास अपने प्रतिनिधि टिमोथी आर पोहल को प्रभारी बनाने का अधिकार है।

बैजूस की लीगल टीम ने कहा, ‘याचिकाकर्ताओं ने अजीब दावा किया है कि बैजूस ने बैजूस अल्फा से 50 करोड़ डॉलर ले लिए। उन्होंने ऐसा संकेत दिया कि यह गलत कार्य था।’

अल्फा अभी संचालित कंपनी नहीं है। बैजूस ने कहा कि विकास और वैश्विक विस्तार के लिए फंड को अन्य संचालित संस्थाओं में स्थानांतरित कर दिया गया था। बैजूस ने कहा कि उसने अपने वैश्विक परिचालन में वृद्धि और विस्तार को चलाने के लिए जुटाए गए धन का उपयोग करने के स्पष्ट इरादे के साथ एक सावधि ऋण बी समझौता किया है और आवश्यकतानुसार धन हस्तांतरण और उपयोग करने के लिए स्वतंत्र है।

साथ ही बैजूस ने कहा कि उसने 2021 में हस्ताक्षरित सावधि ऋण बी में सहमति के अनुसार अपने सभी संविदात्मक भुगतान दायित्वों को पूरा किया है और एक भी भुगतान करने से नहीं चूकी है।

Advertisement
First Published - May 19, 2023 | 8:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement