facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

कॉरपोरेट सेक्टर की सेहत सुधरी, क्या अब आएगा निवेश बूम? जानें क्या बोले प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव

Advertisement

मजबूत बैलेंस शीट, कम कर्ज और बेहतर लाभप्रदता से कॉरपोरेट सेक्टर निवेश के अगले चरण के लिए तैयार

Last Updated- March 02, 2026 | 8:15 AM IST
Private Investment

प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव शक्तिकांत दास ने कहा कि कई वर्षों तक चले ऋण में कमी करने (डिलिवरेजिंग) के चक्र, साफ बैलेंस शीट, कम लीवरेज और बेहतर लाभप्रदता के बाद भारत का कॉरपोरेट जगत अब बहुत मजबूत वित्तीय स्थिति में हैं। एक कार्यक्रम के दौरान दास ने कहा कि इसकी वजह से देश निवेश और विस्तार के अगरे चरण में जाने को तैयार है और निजी निवेश चक्र में तेजी के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं।

दास ने कहा, ‘कई वर्षों तक चले ऋण में कमी करने के चक्र के बाद भारतीय कॉरपोरेट अब बहुत मजबूत वित्तीय स्थिति में हैं। कम लीवरेज, बेहतरीन लाभप्रदता और उल्लेखनीय रूप से बेहतर ब्याज-कवरेज अनुपात के साथ बैलेंस शीट में काफी सुधार हुआ है।’

उन्होंने कहा कि इस नई वित्तीय ताकत से बड़ी कंपनियां वैश्विक व्यवधानों का सामना करने में सक्षम हुई हैं और वे निवेश और विस्तार के अगले चरण के लिए खुद को तैयार कर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘दरअसल निजी निवेश चक्र में तेजी के पहले से ही स्पष्ट संकेत हैं।’ दास भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर के रूप में लंबे समय तक काम करने वाले गवर्नरों में से एक हैं।

Advertisement
First Published - March 2, 2026 | 8:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement