facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

क्लाउड अपनाने की दर AI से आगे निकल रही, निवेश में भी तेजीः Wipro

Advertisement

‘क्लाउड’ प्रौद्योगिकी उपयोगकर्ताओं को किसी भी उपकरण से समान फाइल और एप्लिकेशन तक पहुंचने में सक्षम बनाता है।

Last Updated- August 14, 2024 | 8:07 PM IST
Wipro share price

सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी विप्रो ने कहा है कि भारत में क्लाउड प्रौद्योगिकी को अपनाने की दर कृत्रिम मेधा (AI) अपनाने की दर से आगे निकल रही है। कंपनी ने एक रिपोर्ट में कहा सर्वेक्षण में शामिल आधे से अधिक संगठन क्लाउड में निवेश बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।

‘क्लाउड’ प्रौद्योगिकी उपयोगकर्ताओं को किसी भी उपकरण से समान फाइल और एप्लिकेशन तक पहुंचने में सक्षम बनाता है। विप्रो फुलस्ट्राइड क्लाउड की रिपोर्ट में उत्तरी अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस और स्विट्जरलैंड में मध्यम बड़े पैमाने के उद्यमों के 500 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों और निर्णयकर्ताओं के विचार शामिल हैं। यह सर्वेक्षण इस साल मई और जून के बीच किया गया।

रिपोर्ट कहती है, ‘‘सर्वेक्षण में शामिल 55 प्रतिशत संगठन क्लाउड को एआई से अधिक तेजी से अपना रहे हैं जबकि 35 प्रतिशत का कहना है कि वे दोनों प्रौद्योगिकियों के साथ समान गति से आगे बढ़ रहे हैं।’’

Also read: Ola Electric Q1 Results: इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी का घाटा बढ़कर 347 करोड़ रुपये हो गया

वहीं सर्वेक्षण में शामिल 54 प्रतिशत संगठन हाइब्रिड क्लाउड में निवेश बढ़ाने की योजना बना रहे हैं जबकि 56 प्रतिशत संगठन की सार्वजनिक क्लाउड में अधिक निवेश की योजना है।

विप्रो फुलस्ट्राइड क्लाउड के प्रबंध साझेदार एवं वैश्विक प्रमुख जो डेबेकर ने कहा, ‘‘विप्रो में हम क्लाउड अर्थशास्त्र को एक विचारशील प्रबंधन रणनीति के रूप में देखते हैं, जो लागतों का बेहतर प्रबंधन कर सकती है, क्योंकि जनरेटिव एआई अनिवार्य रूप से खर्च बढ़ाती है।’’

Advertisement
First Published - August 14, 2024 | 8:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement