facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Coal India का 2023-24 में बिजली संयंत्रों को 61 करोड़ टन कोयला आपूर्ति का लक्ष्य

Advertisement
Last Updated- April 05, 2023 | 6:01 PM IST
कोल इंडिया

सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) ने बुधवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष के दौरान वह ऊर्जा संयंत्रों को 61 करोड़ टन कोयला आपूर्ति करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान कंपनी ने कोयले आधारित बिजली संयंत्रों को 58.66 करोड़ टन कोयले की आपूर्ति की थी।

कंपनी ने बयान में कहा, ‘ऊर्जा क्षेत्र को CIL 2023-24 में 61 करोड़ टन कोयले की आपूर्ति करेगी। यह 2022-23 की तुलना में 2.34 करोड़ टन या चार फीसदी अधिक है।’ गर्मी बढ़ने के साथ कोयले की मांग में बढ़ोतरी के अनुमानों के बीच कंपनी ने कहा कि वह जरूरत को पूरा करने के लिए पूरी तैयारी कर रही है। उसकी खदानों में पर्याप्त भंडार है और 2023-24 की पहली तिमाही में उत्पादन बढ़ा दिया गया है।

यह भी पढ़ें : Coal India के चेयरमैन बोले – जल्द बढ़ाए जा सकते हैं कोयले के दाम

वर्ष 2022-23 में CIL ने 70 करोड़ टन का लक्ष्य पार कर करते हुए 70.32 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया था, जो 2021-22 के 62.26 करोड़ टन की तुलना में 13 फीसदी अधिक है। कंपनी के एक अधिकारी ने कहा, ‘हमारे पास 6.9 करोड़ टन का कोयला भंडार है, जो पर्याप्त है। इसके अलावा उत्पादन बढ़ने के साथ हमारा इरादा उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त करना और मांग की पूर्ति करना है। उत्पादन बढ़ाने में भी कोई परेशानी नहीं होगी।’ एक अप्रैल, 2023 तक घरेलू स्तर पर प्रणाली में कोयले की उपलब्धता करीब 12.5 करोड टन है।

Advertisement
First Published - April 5, 2023 | 6:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement