facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Coal India की ई-नीलामी विदेशियों के लिए खुली, विदेशी कोयला उपभोक्ता लगा सकेंगे सीधी बोली

Advertisement

इससे पहले विदेशी खरीदार कोल इंडिया लिमिटेड के कोयले की खरीददारी केवल भारतीय व्यापारियों के माध्यम से कर सकते थे

Last Updated- January 02, 2026 | 10:29 PM IST
Coal India OFS
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने पड़ोसी देशों जैसे बांग्लादेश, भूटान और नेपाल के कोयला उपभोक्ताओं को अपनी ई-नीलामी में सीधे भाग लेने की अनुमति दी है। इसका मकसद खरीदारों के आधार का विस्तार करना है। कंपनी के संशोधित ढांचे के तहत 1 जनवरी से विदेशी खरीदार कोयले की नीलामियों में सीधे बोली लगा सकेंगे।

कोल इंडिया लिमिटेड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘विदेशी खरीदार घरेलू खरीदारों के समान फ्लोर प्राइस पर नीलामी में भाग लेंगे। नीलामी में सामने आया प्रीमियम सभी प्रतिभागियों के लिए समान होगा।’ इसका मतलब यह है कि विदेशी उपभोक्ताओं के लिए कोई तरजीही मूल्य निर्धारण नहीं किया जाएगा।  यह बदलाव ऐसे समय में किया गया है, जब कोल इंडिया की कोयले की घरेलू बिक्री में ऐतिहासिक गिरावट आई है और अप्रैल-दिसंबर के दौरान कोयले की उठान पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 2.2 प्रतिशत कम रही है। सिर्फ दिसंबर में ही कोयले की उठान 5.2 प्रतिशत कम हुई है।  

इससे पहले विदेशी खरीदार कोल इंडिया लिमिटेड के कोयले की खरीददारी केवल भारतीय व्यापारियों के माध्यम से कर सकते थे, जिन्हें अंतिम उपयोग प्रतिबंधों के बिना कोयला खरीदने और बेचने की अनुमति थी। कंपनी ने आज एक शेयर बाजार को दी गई जानकारी में कहा कि कोल इंडिया के बोर्ड ने हालही में नीलामी के ढांचे में बदलाव को मंजूरी दी थी।

अधिकारी ने कहा कि नई व्यवस्था के तहत विदेशी खरीदारों के लिए खरीद की मात्रा को लेकर कोई सीमा नहीं रहेगी और वे नीलामी के माध्यम से इसकी खरीदारी कर सकेंगे। अधिकारी ने साफ कर दिया है कि सीआईएल बाजार से संचालित मूल्य व्यवस्था की अनुमति देने को इच्छुक है।  कोल इंडिया की खदानों से कोयले की ढुलाई रेल से हो सकेगी, जो विदेशी खरीदार की इच्छा पर निर्भर है। अधिकारी ने कहा कि ढुलाई की पूरी लागत का वहन खरीदार को करना पड़ेगा।

विदेशी विनिमय प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के नियमों का अनुपालन करते हुए कोयले की कीमत का इलेक्ट्रॉनिक भुगतान किया जा सकेगा। नेपाल के खरीदार भारतीय रुपये या अमेरिकी डॉलर में भुगतान कर सकेंगे। वहीं बांग्लादेश और भूटान के खरीदारों को रुपये के मूल्य के हिसाब से डॉलर में भुगतान करना होगा।

कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘विदेशी खरीदारों के लिए सिंगल विंडो मोड एग्नोस्टिक (एसडब्ल्यूएमए) ई-नीलामी खोला जाना भारत के घरेलू बाजार की जरूरतों की सुरक्षा के साथ बाजार के विस्तार के दृष्टिकोण को दिखाता है। यह कदम पारदर्शिता, प्रतिस्पर्धा और वैश्विक बाजार एकीकरण को बढ़ाने की दिशा में है।’

सीआईएल ने कहा कि संबंधित विदेशी खरीदारों के साथ परामर्श के बाद यह कदम उठाया गया है। भारत के कुल कोयला उत्पादन का 80 प्रतिशत उत्पादन कोल इंडिया करती है। कंपनी  की कुल बिक्री में ई-नीलामी का हिस्सा करीब 10 प्रतिशत है। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई)) में कंपनी के शेयर आज पिछले बंद की तुलना में 6.88 प्रतिशत बढ़कर 427.90 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए।

Advertisement
First Published - January 2, 2026 | 10:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement